राजस्थान के सीएम गहलोत के गृह जिले जोधपुर में अब तक मरने वालों की संख्या 11 हो गई है। जोधपुर के शेरगढ़ में विवाह समारोह के दौरान सिलेंडर फटने से हुई मौतों का आकंड़ा थमने का नाम नहीं ले रहा है। बता दें शेरगढ़ के भूंगरा में गुरुवार को हुए गैस सिलेंडर ब्लास्ट हुआ था। आज सुबह भी इस हादसे में बुरी तरह झुलसे तीन लोगों की मौत हो गई।मरने वालों में 1 महिला और 2 बच्चे हैं। ऐसे में मौत का आंकड़ा बढ़कर 11 हो चुका है। इससे पहले शुक्रवार तक 8 मौत हो चुकी थीं। पुलिस के अनुसार आज दम तोडऩे वालों में सुआ कंवर, पूनम और सज्जन कंवर हैं। इस हादसे में सुआ कंवर 60 से 70प्रतिशत, सज्जन कंवर 80 से 90प्रतिशत और पूनम 80 से 90प्रतिशत तक झुलस चुकी थी। तीनों की हालात गंभीर थी। अब तक हुई मौतों में सबसे ज्यादा संख्या बच्चों की है। कुल मृतकों में से 7 बच्चे हैं। बता दें, सीएम गहलोत ने शुक्रवार सुबह विशेष विमान से जोधपुर पहुंचे। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी अस्पताल में घायलों से मुलाकात की और परिजनो को ढांढस बंधाया। सीएम गहलोत ने डॉक्टरों को घायलों के इलाज के लिए समुचित निर्देश दिए है। सीएम ने मृतक के आश्रितों को चिरंजीवी योजना के तहत 5-5 लाख रुपए और मुख्यमंत्री सहायता कोष से 2-2 लाख रुपए देने की घोषणा की। वहीं घायलों को 1-1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की बात कही है।सीएम गहलोत ने पूरे मामले की जांच करने के जोधपुर के कलेक्टर को निर्देश दिए थे। परिवार के सदस्यों के अनुसार सुबह से गैस रिसाव की गंध आ रही थी। हलवाई ने भट्टी के पास के सिलेंडर तो चैक किए, लेकिन स्टोर के सिलेंडर चैक करना भूल गया। धीरे-धीरे गैस आंगन तक पहुंच गई और जैसे ही गैस भट्टी तक पहुंची तो चारों ओर आग फैल गई। भट्टी के पास लगे सिलेंडर ने आग पकड़ ली और ब्लास्ट हो गया। जिस समय हादसा हुआ उस समय घर का आंगन लोगों से भरा था और बारात निकलने की तैयारी हो रही थी।
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.














