What's Hot

उत्तर प्रदेश के बरेली से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक दुल्हन ने अपने सांवले दूल्हे को किनारे में ले जाकर धमकाया और शादी तोडऩे की बात कही। दुल्हन ने गोद भराई की रस्म पूरी होने के बाद शादी से ही साफ इनकार कर दिया। इसके साथ ही दुल्हन ने दूल्हे को कम पढ़ा-लिखा बताया और कहा कि सांवले लड़के से शादी करके उसकी सहेलियां उसका मजाक बनाएंंगी। यह मामला सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली के निहाल विहार के रहने वाले दुर्गा प्रसाद नाम के शख्स का रिश्ता बरेली की कैंट की रहने वाली लड़की से तय हुआ था। 6 महीने पहले दुर्गा प्रसाद अपने परिवार के साथ लड़की के घर तिलक की रस्म के लिए पहुंचे थे। इस दौरान लड़की ने पहली बार दूल्हे को देखा। फिर उसने सांवला बोलकर लड़के से शादी के लिए मना कर दिया। लड़की दूल्हे को अपने साथ अकेले लेकर गई और धमकी दी कि वह शादी के लिए मना कर दे। लड़की ने दूल्हे से कहा, ‘तुम दिखने में सांवले हो, पढ़े लिखे भी ज्यादा नहीं हो, सुंदर भी नहीं हो। मेरी सहेलियां मेरा मजाक बनाएंगी। मैं तुमसे शादी नहीं कर सकती।’
शादी के बाद भाग जाने की धमकी
दुल्हन ने दूल्हे को धमकी देते हुए कहा, ‘तुम शादी के लिए मना कर दो। नहीं तो मैं शादी के बाद भाग जाऊंगी। इससे तुम्हारी और तुम्हारे घरवालों की बदनामी होगी।’ यह बात सुनकर दूल्हे के होश उड़ गए। इसके बाद उसने तुरंत ही शादी से मना कर दिया। लड़के ने जब शादी से मना किया तो लड़की की तरफ के लोग भड़क गए। लड़की पक्ष के लोगों ने लड़के पक्ष के लोगों का सारा सामान भी छीन लिया और उनसे बदसलूकी और गाली-गलौच भी की।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31