What's Hot

टीवी जगत से एक बहुत ही हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है, जिसे जानकर आपका दिल दहल जाएगा. पॉपुलर एक्ट्रेस वीणा कपूर की हत्या हो गई है और उनकी हत्या उनके अपने बेटे सचिन कपूर ने ही की है.

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वीणा की मौत की जानकारी एक्ट्रेस नीतू कोहली ने दी है. वीणा की उम्र 74 साल थी और उनके बेटे ने ही उनकी जान ले ली.

वीणा कपूर की हत्या – मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वीणा कपूर की हत्या उसके बेटे ने प्रॉपर्टी के लिए की. उनके बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. दरअसल, विरल भयानी ने इस घटना के बारे में अपने इंस्टाग्राम पेज पर जिक्र किया था. वीना के बेटे ने बेसबॉल के बल्ले से बड़ी बेरहमी से उनकी हत्या की और फिर बॉडी को माथेरान में फेंक दिया. उसके यूएस बेस्ड बेटे को शक हुआ और उसने जुहू पुलिस को अलर्ट कर दिया.

इस वजह से बेटे ने अपनी मां की हत्या की– पुलिस से पूछताछ में वीणा कपूर के बेटे सचिन ने बताया कि गुस्से में उसने अपने मां की हत्या बेसबॉल के बल्ले से कर दी. सचिन ने उनकी हत्या संपत्ति को लेकर किया औऱ बाद में बॉडी को माथेरान के पास एख नदी में फेंक दिया. इश घटना से हर कोई हैरान है. नीलू कोहली ने इसपर अपनी दिल की बात शेयर कर लिखा, वीणी जी आप इससे बेहतर की हकदार थी. मैं टूट गई हूं, आपके लिए ये पोस्ट कर रही हू. क्या बोलूं? मेरे पास शब्द नहीं है. इतने साल के स्ट्रगल के बाद मैं उम्मीद करती हूं कि आपको आखिरकार शांति मिली होगी.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31