रायपुर : विश्व मानव अधिकार दिवस के अवसर पर रायपुर के मैक कॉलेज सभाकक्ष में छत्तीसगढ़ मानव अधिकार फाउंडेशन के द्वारा सामाजिक पदाधिकारी एवं मीडिया कर्मियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में संस्था के संस्थापक लवकुश रामटेक ने अतिथियों का स्वागत करते हुए ,फाउंडेशन के कार्यों और उद्दश्यों पर प्रकाश डाला।श्रीमती दीपा रामटेक ने उपस्थित लोगों को मानव अधिकार दिवस पर शपथ दिलाई।कार्यक्रम का संचालन हेमंत कोसरिया के द्वारा किया गया। इस अवसर पर पूर्व डी. एस.पी.जी.एस. बामरा ,प्रदेश युवा अध्यक्ष रजक समाज राजा निर्मलकर, दिनेश निर्मलकर, श्रीमती रानी पटेल (जिला पंचायत सदस्य) श्रीमती ललिता यदु(प्रदेश महिला अध्यक्ष ठेठवार समाज) सहित बड़ी संख्या में सामाजिक पदाधिकारी एवं मीडिया के पदाधिकारि उपस्थित थे।
Previous Articleजिला पंचायत सदस्य लक्ष्मी साहू का प्रयास रंग लाया
Related Posts
Add A Comment



















