दुनिया में जहां लड़कियों में जीरो फिगर का ट्रेंड चल रहा है तो वहीं दूसरी ओर लड़कों में भी फिट दिखने का चलन बढ़ गया है। फिट रहने के लिए लड़के हर तरह के प्रयास कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर दुनिया का एक ऐसा देश भी है, जहां रहने वाले तोंद बढ़ाने के लिए कई तरह के उपाय करते हैं। ऐसा कहा जाता है कि यहां रहने वाली युवतियां मोटे तोंद वाले मर्दों को ज्यादा पसंद करती हैं। वहां अगर मर्दों की तोंद है, तभी वो हैंडसम कहलाता है। दरअसल हम बात कर रहे हैं इथोपिया के दूर-सुदूर इलाके में बसे ओमो वैली में रहने वाले बोदी ट्राइब के बारे में। इस ट्राइब में हर साल एक प्रतियोगिता होती है- सबसे मोटे शख्स की प्रतियोगिता। इसमें जो जीतता है उसे गांव का सबसे हैंडसम शख्स माना जाता है। साथ ही उसके साथ शादी करने के लिए लड़कियों में लड़ाइयां होने लगती है। इस प्रतियोगिता को जीतने के लिए ट्राइब के मर्द 6 महीने पहले से तैयारी करने लगते हैं, वो हर कोशिश करते हैं सबसे ज्यादा मोटापा बढ़ाने का। ट्राइब का सबसे मोटा शख्स बनने की तैयारी काफी मुश्किल होती है। इसके लिए 6 महीने पहले से लोग अलग-अलग उपाय करने लगते हैं। इसमें गाय के खून और दूध को मिलाकर पिने को सबसे बेस्ट माना जाता है। कहा जाता है कि इससे पेट और आसपास के हिस्से में जल्दी चर्बी जमती है। इसके साथ ही प्रतियोगिता से 6 महीने पहले से मर्द अलग झोपडी में रहने लगते हैं। इस दौरान उन्हें सेक्स करने की इजाजत नहीं होती। सिर्फ गाय का खून और दूध पीकर उनका गुजारा होता है। लड़कियों को अपनी तरफ आकर्षित करने का ये सुनहरा मौका होता है। मर्दों को जल्दी से जल्दी खून मिला दूध पीना होता है। जिस जगह पर ये रहते हैं वहां कई खतरनाक बीमारियां फैलने का डर होता है, लेकिन ये लोग बिना किसी घबराहट के खून मिला दूध पी लेते हैं। हालांकि, कुछ ऐसा नहीं कर पाते और उलटी कर बैठते हैं। 6 महीने झोपडी में बिताकर प्रतियोगिता के दिन ये अपने भारी-भरकम शरीर के साथ सबके सामने आते हैं। जो जितना मोटा, वो उतना हैंडसम। उसपर मरने वाली लड़कियों की संख्या उतनी ही ज्यादा। इसके बाद गांव वाले उनमें से सबसे मोटे शख्स को हीरो का टाइटल देते हैं। बोदी ट्राइब में खूबसूरती के अलग मायने हैं। जहां मोटापा मर्दों को हैंडसम बनाता है वहीं इस ट्राइब में लड़कियों की बॉडी पर जितने निशान होंगे वो उतनी ज्यादा खूबसूरत मानी जाती है। लड़कियों की बॉडी को चाकू या ब्लेड से काट कर दागदार बनाया जाता है। ऐसी लड़कियों को मर्द काफी पसंद करते हैं।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031