हिंदू धर्म में दीपक जलाने पर खास महत्व दिया जाता है। जैसे कि आप लोग जानते ही हैं कि हर शनिवार का दिन भगवान शनिदेव महाराज जी का होता है और इस दिन उनकी पूरे मन से पूजा की जाती है। भारत में ऐसे काफी लोग हैं जो शनिवार को पूजा करने के साथ-साथ घरों मे भी शाम के समय सरसों के तेल का दिया जलाया करते हैं। इसके साथ ही शाम को दिया जलाते समय उसमें एक लौंग का उपाय करना बेहद जरूरी होता है। ऐसी मान्यता है कि शनिवार को सरसों के तेल से दीपक को जलाने से भगवान शनिदेव महाराज उस व्यक्ति से प्रसन्न जो जाते हैं। इससे व्यक्ति की आर्थिक स्थिति मजबूत रहती है और साथ ही धन की बचत होती है। सूर्य देव और देवी छाया के भगवान शनिदेव महाराज पुत्र हैं। माना जाता है कि भगवान शनिदेव न्याय के देवता हैं जो लोगों के साथ न्याय करते हैं। शनिवार की रात को आटे के 2 दीपक बनाएं और घर के मेन गेट के दोनों ओर लगा दे। तरीका ये है कि दीपक में सरसों का तेल डालें साथ ही उसमें काले तिल और उड़द के दाने भी डालें। इससे शनिदेव महाराज की कृपा बनी रहती है। अगर आप खराब आर्थिक स्थिति की समस्या से गुजर रहे हैं तो मां लक्ष्मी के सामने बत्तियों वाला दीपक जलाने से आपकी सारी परेशनियां दूर होती है। कुंडली में राहु-केतु के दोष को दूर करने के लिए घर के मंदिर में देसी घी का दिया जलाने चाहिए। हर शनिवार को दीपक जलाने से घर में शनि ग्रह दोष दूर रहता है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31