एक दुल्हन ने फेरों से ठीक पहले नशेड़ी दूल्हे से शादी करने से मना कर दिया है. काफी मान मनौवल के बाद भी दुल्हन नहीं मानी तो चढ़ी बारात बिना शादी के वापस लौट गई. मामला उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के परियर में बुधवार रात का है. युवती की शादी के लिए बारात कानपुर के परमपुरवा से आई थी. अब यह घटना सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रही है. इसे नशे के खिलाफ बहुत बड़ा संदेश बताया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक सदर तहसील क्षेत्र में रहने वाली इस युवती की शादी के लिए कानपुर के परमपुरवा से बारात आई थी. द्वारपूजा समेत अन्य रस्में हो चुकी थी. अब फेरे होने वाले थे. इसी बीच दूल्हे को सिगरेट की लत लगी तो वह बाहर निकलकर अपनी लत पूरी करने लगा. इतने में दुल्हन की नजर पड़ गई. उसने तुरंत फैसला ले लिया और कहा कि अब शादी नहीं हो सकती. इसके बाद कन्या और वर पक्ष में विवाद शुरू हो गया. मामला पुलिस तक पहुंचा, लेकिन दुल्हन अपनी बात पर अड़ी रही. कहा कि वह किसी नशेड़ी से शादी नहीं करेगी. आखिर में पुलिस ने समझौता कराया और बारात बिना शादी के ही वापस लौट गई.
खर्चों का लेनदेन कर हुआ समझौता
परियर चौकी पुलिस ने दोनों पक्षों को खूब समझाने की कोशिश की. लेकिन दुल्हन के सवालों का जवाब किसी के पास नहीं था. इसके बाद पुलिस ने बीच का रास्ता निकाला, कहा कि दोनों पक्ष अब तक हुए खर्चों का बंटवारा करें और बारात वापस लौट जाए. काफी मान मनौवल और समझाइश के बाद दोनों पक्ष राजी हो गए. फिर खर्च का आपस में लेनदेन कर समझौता कर लिया गया.
पुराने जेवर को लेकर भी विवाद की चर्चा
एक तरफ सोशल मीडिया पर इस शादी के टूटने की चर्चा है तो वहीं दूसरी तरफ यह भी कहा जा रहा है कि दूल्हे के परिजनों ने चढ़ावे में पुराने जेवर चढ़ा दिए थे. इससे दुल्हन और उसके परिवार वाले नाराज थे. कोतवाल अवनीश कुमार सिंह ने बताया कि युवती शादी के लिए तैयार नहीं हुई तो समझौता करा दिया गया. उन्होंने बताया कि दुल्हन नशा करने वालो से नफरत करती है. इसलिए उसने शादी से मना किया है.
लड़के वालों पर नशे की बात छिपाने का आरोप
दुल्हन ने बतया कि उसके पिता हरियाणा में नौकरी करते हैं और वह अपने पिता के साथ ही रहती थी. उसके पिता ने अपने रिश्तेदार के जरिए शादी तय किया था. इसमें दोनों पक्षों के बीच हर मुद्दे पर खुल कर बात हुई, लेकिन लड़के वालों ने उसके नशेड़ी होने की बात छिपाई. लड़की ने बताया कि उसने अपने मुहल्ले में ही कई लड़कों को नशे के चक्कर में फंसकर बर्बाद होते देखा है. ऐसे में वह किसी नशेड़ी को कैसे अपना जीवन साथी चुन सकती है.

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031