महिला हो या पुरुष हर किसी की आंख फड़कती है. मेडिकल में इसे सामान्य घटना के तौर पर लिया जाता है, लेकिन सामुद्रिक शास्त्र में इसके कई तरह के मायने होते हैं. हालांकि, ये बात मायने रखती है कि इंसान की दाईं आंख फड़क रही है या बाईं. इसके बारे में सामुद्रिक शास्त्र में बताया गया है. ज्योतिष, वास्तु शास्त्र औ फेंगशुई की तरह ही सामुद्रिक शास्त्र का अपना महत्व है. ऐसे में आज बात करेंगे, पुरुष के आंख फड़कने के पीछे क्या संकेत छिपे होते हैं.
दाईं आंख
पुरुषों का दाईं आंख फड़कना काफी शुभ माना जाता है. इसका मतलब है कि उस इंसान के जीवन में कुछ अच्छा होने वाला है. उसकी जो लंबित इच्छा थी, वह पूरी होने वाली है. इसके साथ ही पुरुषों के दाईं आंख फड़कने से धन लाभ होता है.
बाईं आंख
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, अगर पुरुष की बाईं आंख फड़क रही है तो यह अशुभ संकेत की तरफ इशारा करता है. बाईं आंख फड़कने से भविष्य में किसी परेशानी में पड़ सकते हैं. ऐसे में जरूरी है कि कोई भी कदम सोच-समझकर उठाया जाए.
दोनों आंख
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, अगर किसी व्यक्ति की दोनों आंख एक साथ फड़क रही हैं तो यह भी अच्छा संकेत माना जाता है. उस इंसान के जीवन में कुछ अच्छा होने वाला है और जल्द ही किसी पुराने दोस्त या रिश्तेदार से मुलाकात हो सकती है.
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। छत्तीसगढ़ राज्य न्यूज पोर्टल लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031