राजिम: अंचल के ग्राम कुरूद और मुरमुरा में चल रहे भागवत कथा में सुनने जिला पंचायत सदस्य एवं प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारी श्रीमती लक्ष्मी साहू पहुंची। भागवत कथा में प्रवचन कर्ता महाराज ने अपने प्रवचन से लोगों का मनमोहित किया है। श्रीमती साहू भी काफी देर तक कथा प्रसंगों का श्रवण किया और आयोजन कमेटी के सदस्यों के साथ मुलाकात की। मौके पर श्रीमती लक्ष्मी साहू ने कहा भागवत कथा सुनकर काफी सुखद अनुभूति होती है। लोगों में संस्कार का प्रवाह होता है और समाज एवं परिवार के लिए त्याग की प्रेरणा मिलती है। हमें प्रवचन को अपने जीवन में आत्मसात करने की आवश्यकता है। हम सब प्रवचन सुनने आते हैं और उसके बाद हम सब भूल जाते हैं। प्रवचन को अपने जीवन में उतारने की आवश्यकता है। इस अवसर पर गांव के बडी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31