बि.लिब एम लिब बेरोजगार संघ द्वारा ग्रंथपाल भर्ती के लिए मुख्य सचिव को ज्ञापन

रायपुर। लगातार जन सेवा भारती पुस्तकालय संघ छत्तीसगढ़ द्वारा बेरोजगार बि.लिब एम लिब के मांग को लेकर आज मंत्रालय मुख्य सचिव आलोक शुक्ला से मुलाक़ात कर ग्रंथपाल शिक्षक भर्ती के सम्बन्ध मे ज्ञापन दिया । मुख्य सचिव ने पत्र को संज्ञान मे लेते हुए भर्ती प्रक्रिया आरंक्षण के बाद जारी करने का आश्वासन दिया । बेरोजगार बि.लिब एम लिब द्वारा 11 वर्षो से अपने हक के लिए लगातार मंत्रालय, शिक्षा विभागों मे चक्कर काट रहे है । ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ राज्य के अंतर्गत स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूलों में ग्रन्थपाल शिक्षक के स्वीकृत 2591 पदों में से मात्र 183 पद में कार्यरत और 2396 पद रिक्त है। मंत्रालय स्कूल शिक्षा विभाग रायपुर के अफसरों के द्वारा इन पदों की भर्ती के लिए वित्त विभाग से ‘अनुमति करवाने की समुचित कार्यवाही नहीं करने से समस्त पद विगत 11 वर्षो से रिक्त सतत बनी हुई है। ग्रंथपाल शिक्षक के पदों की भर्ती की कार्यवाही की मांग हेतु छत्तीसगढ़ राज्य के समस्त जिले के बि.लिब और एम लिब बेरोजगारों के द्वारा स्कूल शिक्षा विभाग को वर्ष 2021-22 में लगभग 22 बार आवेदन प्रत्यक्ष रूप से प्रस्तुत और 130 बार आवेदन प्रेषित की जा चुकी है, परंतु अब तक की समुचित कार्यवाही नहीं कि गई है। सत्र 2023 में प्रस्तावित शिक्षकों की 12 हजार पदों में ग्रंथपाल शिक्षक के पद को भी भर्ती करने की मांग राज्य भर के समस्त जिले के बि.लिब एम लिब बेराजगार के द्वारा कर रहे है। ग्रन्थपाल शिक्षक को भर्ती एजेंडा में शामिल करते हुए 94% पदों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए भर्ती की उम्मीद लगाए हुए है। राज्य भर के हायर सेकेण्डरी ग्रंथालय की संचालन कार्य जब से स्कूल खुली है तभी से लिपिकों के भरोसे संचालित है। ग्रंथालय विज्ञान के प्रायोगिक ज्ञान इन्हें नहीं होने से संचालन कार्य प्रारम्भ से ही बाधित होती रही है, जिसका प्रत्यक्ष रूप से नुकसान अध्ययनरत विद्यार्थियों को हो रही है।आज मंत्रालय ज्ञापन देने के लिए छत्तीसगढ़ के सभी जिलों से बि.लिब एम लिब डिग्रीधारी जिसमे जन सेवा भर्ती पुस्तकालय संघ छत्तीसगढ़ के मंशाराम पाटले,बिरझू वर्मा,सुमीत,लक्ष्मी बघेल,झालेशय,रेनू,हरिसिंह,झालेश कुमार,धीरज चंद्राकर शामिल हुये ।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031