सर्दी के चलते दुकान पर चाय-कॉफी पीने वाले ग्राहकों की भीड़ थी. तभी अचानक कॉफी मशीन जोरदार धमाके के साथ फट गई. अलीगढ़ के थाना कोतवाली नगर के घास की मंडी चौराहा स्थित कॉफी शॉप में रखी कॉफी की मशीन फट गई. मशीन की चपेट में आने से पांच लोग बुरी तरह झुलस गए, जिन्हें आनन-फानन में जेएनएमसी उपचार के लिए लाया गया. घटना की सूचना पर मेयर मोहम्मद फुरकान घायलों का हालचाल जानने के लिए जेएनएमसी पहुंचे और उपचार कर रहे डॉक्टरों से बातचीत की. वहीं डॉक्टरों के अनुसार तीन लोगों को प्राथमिक उपचार देकर डिस्चार्ज कर दिया गया है और दो लोगों का उपचार जारी है. दरअसल, कोतवाली क्षेत्र के घास की मंडी निवासी आसिफ की चंदन शहीद रोड पर चाय-कॉफी की दुकान है. जेएनएमसी के सीएमओ डॉ मेराज ने बताया कि कॉफी मशीन ब्लास्ट में पांच लोगों को उपचार के लिए लाया गया हैं, जिसमें एक बच्चे की गंभीर हालत बनी हुई है. सर्दी के चलते दुकान पर चाय-कॉफी पीने वाले ग्राहकों की भीड़ थी. तभी अचानक कॉफी मशीन जोरदार धमाके के साथ फट गई. इसकी चपेट में आकर दुकानदार आसिफ और उसका भतीजा सिराज के अलावा कॉफी पी रहे अन्य ग्राहक भी चपेट में आ गए और घायल हो गए. हादसे के बाद सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. जेएनएमसी के सीएमओ डॉ मेराज ने बताया कि कॉफी मशीन ब्लास्ट में घायल हुए पांच लोगों को उपचार के लिए लाया गया हैं, जिसमें एक बच्चे की गंभीर हालत बनी हुई है, जिसका उपचार जारी है. वहीं घटना की सूचना पर मेयर भी हालचाल जानने के लिए अस्पताल पहुंचे.

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031