स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में काम करने की तलाश में जुटे उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी है. एसबीआई ने कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर 1438 कलेक्शन फैसिलिटेटर्स की भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू कर दिया है. एप्लिकेशन प्रोसेस की शुरुआत 22 दिसंबर से हुई. योग्य उम्मीदवार 10 जनवरी, 2023 से पहले बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.inपर जाकर खाली पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं. सेलेक्ट होने वाले उम्मीदवार बैंक के क्रेडिट मॉनिटरिंग डिपार्टमेंट में काम करेंगे. एसबीआई में कलेक्शन फैसिलिटेटर्स के तौर पर भर्ती को इच्छुक उम्मीदवार 60 वर्ष की आयु में अधिवर्षिता प्राप्त करने के बाद भारतीय स्टेट बैंक या एसबीआई में सहयोगी बैंकों का रिटार्यड अधिकारी होना चाहिए. ऐसे उम्मीदवारों के लिए एसबीआई के रिटायर्ड अधिकारी होने के अलावा कोई खास एजुकेशनल क्वालिफिकेशन की जरूरत नहीं है. हालांकि, उम्मीदवार की उम्र 65 साल से ज्यादा नहीं होने चाहिए.
कैसे करना है अप्लाई?
इन पदों पर अप्लाई करने के लिए उम्मीदवारों को एसबीआई की ऑफिशियल वेबसाइट bank.sbi/careersया sbi.co.in/careers पर जाना होगा.
उम्मीदवारों को खुद को रजिस्टर करना होगा और लॉगिन डिटेल्स जनरेट करनी होगी.
अब उम्मीदवार को रजिस्टर्ड डिटेल्स के जरिए लॉगिन करना होगा.
उम्मीदवारों को अगले स्टेप के तौर पर एप्लिकेशन फॉर्म फिल करना होगा.
एप्लिकेशन प्रोसेस पूरा करने के बाद उम्मीदवारों को एप्लिकेशन फॉर्म का प्रिंट निकालना होगा.

क्या है सेलेक्शन प्रोसेस?

भारतीय स्टेट बैंक द्वारा गठित शॉर्टलिस्टिंग कमेटी शॉर्टलिस्टिंग पैरामीटर तय करेगी और उसके बाद चयनित उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा. एसबीआई इंटरव्यू 100 नंबर का होगा. इंटरव्यू में क्वालिफाइंग मार्क्स बैंक द्वारा तय किए जाएंगे. पत्राचार पर अलग से विचार नहीं किया जाएगा.

यदि एक से अधिक उम्मीदवार सामान्य कट-ऑफ नंबर हासिल करते हैं, तो ऐसे उम्मीदवारों को उनकी आयु के योग्यता क्रम के अवरोही क्रम में रखा जाएगा. उम्मीदवारों को बताया जाता है कि उन्हें इस पद पर अप्लाई करने के लिए एप्लिकेशन फीस नहीं देनी है.

कितनी मिलेगी सैलरी?

कलेक्शन फैसिलिटेटर्स के पद पर अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों को 25,000 रुपये से लेकर 40,000 रुपये महीना तक सैलरी दी जाएगी.

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031