What's Hot

प्रत्येक व्यक्ति का अपना एक स्वभाव होता है। वह स्वभाव के अनुसार ही व्यवहार करता है। ज्योतिषशास्त्र और वास्तु शास्त्र में व्यक्ति की आदतों और व्यवहार से जुड़ी हुई कई ऐसी बातें बताई गई हैं, जिनका संबंध उसकी उन्नति से होता है। यदि आप शास्त्र सम्मत व्यवहार नहीं करते हैं या आपकी आदतें वैसी नहीं है तो यह आपके लिए हानिकारक है। दरअसल व्यक्ति की कुछ आदतों की वजह से उसके घर में वास्तु दोष उत्पन्न होता है और माता लक्ष्मी एवं देवी अन्नपूर्णा नाराज हो जाती है। व्यक्ति को ऐसी आदतों को जल्दी सुधार लेना चाहिए। आइए जानते हैं ऐसी ही तीन गलत आदतों के बारे में जिन्हें छोड़ देना चाहिए।

  1. बिस्तर पर बैठकर न खाएं खाना
    यदि आप टीवी देखते हुए बिस्तर पर बैठकर खाना पसंद करते हैं तो आज ही आदत छोड़ दीजिए। वास्तु के अनुसार बिस्तर पर भोजन करने से दोष लगता है। यह घर में नकारात्मकता लेकर आता है। बिस्तर शयन के लिए बनाया गया है। यहां भोजन करने से अन्नपूर्णा मां अप्रसन्न हो जाती है। इसके साथ ही आपको कई प्रकार की आर्थिक परेशानियां घेर लेती हैं।
  2. रात में भूलकर में ना धोएं कपड़े
    कुछ लोगों की आदत रात में कपड़े धोने की होती है। जो वास्तु नियमों के अनुसार गलत है। इससे वास्तु घर में वास्तु दोष उत्पन्न होता है। रात में कपड़े धोने से घर में नकारात्मकता बढ़ती है। घर से सुख, शांति और समृद्धि धीरे-धीरे जाने लगती है। घर में नकारात्मकता शक्तियों का प्रभाव भी बढऩे लगता है।
  3. जूठे बर्तन और किचन गंदा न छोड़ें
    अक्सर रात में भोजन के बाद रसोई घर में जूठे बर्तन रखें रहते हैं। रसोई घर भी गंदा बना रहता है। ऐसा करने से वास्तु दोष लगता है। रसोई घर में मां अन्नपूर्णा का वास माना जाता है। इस स्थान को गंद रखने से माता नाराज होती हैं। जिसके परिणाम स्वरुप आपको कई प्रकार से आर्थिक नुकसान होने लगता है। इससे बचने के लिए रात में भोजन के बाद किचन और बर्तन को साफ कर देना चाहिए।
    डिसक्लेमर
    ‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों, ज्योतिषियों, पंचांग, प्रवचनों, धार्मिक मान्यताओं, धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें।
Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930