प्राचार्य श्रीमती नीता गुप्ता के मार्गदर्शन में जे.सी. बोस क्लब SAGES AMLESHWAR के द्वारा छात्र छात्राओं को विज्ञान विषय में अभिरुचि उत्पन्न करने के लिए राजधानी स्थित विज्ञान केंद्र (Science Centre) ले जाया गया। जहां उन्होंने प्रसिद्ध भारतीय वैज्ञानिकों के बारे में वह उनके अन्वेषण के बारे में जाना, साथ ही छत्तीसगढ़ प्रदेश के बारे में गहन अध्ययन किया कि यहां की मिट्टी कैसी है किस-किस प्रकार की फसलें उगाई जाती हैं। कौन-कौन से संयंत्र किस प्रकार का प्रोडक्शन कर रहे हैं जैसे बालको,भिलाई स्टील प्लांट, एनटीपीसी । छत्तीसगढ़ में पाए जाने वाले खनिजों को करीब से देखा। तथा रहस्यमयी भौतिकी, रसायन शास्त्र व जीव विज्ञान तथा गणितीय सिद्धांतों पाइथागोरस प्रमेय आदि को प्रयोग के माध्यम से सिद्ध होते हुए अपनी ज्ञानेंद्रियों से देखा जो स्वयं में अनूठा अनुभव रहा। साथ ही साथ विभिन्न प्रकार के सूक्ष्मदर्शी ,जल संरक्षण, मृदा संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण के मॉडल भी देखे। तथा एस्ट्रोनॉमी पर आधारित जानकारी प्रेषित करती हुई 3D फिल्म का आनंद अपने आप में एक अनोखा रहा। जिसमें ऐसा महसूस हो रहा था मानो सभी मंगल ग्रह पर उतर चुके हो। अंत में तारामंडल,सप्तऋषि, कालपुरुष ,आकाशगंगा , विभिन्न प्रकार के नक्षत्रों एवं सौर मंडल के विषय में विस्तृत जानकारी फिल्म के माध्यम से प्राप्त की। जेसी बोस क्लब से श्रीमती स्मृति दुबे, श्रीमती भानुप्रिया दुबे, श्रीमती रश्मि सिंह व श्री राहुल चंद्राकर ने विषय से जोड़कर सभी उदाहरणों को छात्रों के समक्ष रखा। यह विज्ञान भ्रमण स्वयं में विज्ञान संबंधी तकनीकी एवं भविष्य संभावी जानकारी से ओतप्रोत रहा।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031