छत्तीसगढ़ के कला जगत सहित पूरा प्रदेश हुआ गौरवान्वित

    रायपुर. मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल पद्मश्री पुरस्कार के लिए चयनित छत्तीसगढ़ की तीन विभूतियों सुश्री उषा बारले, श्री अजय कुमार मंडावी और श्री डोमर सिंह कंवर को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने देश के प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए इनके चयन पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि इससे छत्तीसगढ़ के कला जगत सहित पूरा प्रदेश गौरवान्वित हुआ है। भारत सरकार द्वारा आज पद्म पुरस्कारों की घोषणा की गई है। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ की तीन हस्तियों को पद्मश्री सम्मान से नवाजा जायेगा। इनमें दुर्ग की सुश्री उषा बारले कोे पंडवानी गायन के क्षेत्र में पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इन्होंने पंडवानी का प्रशिक्षण प्रख्यात पंडवानी गायिका एवं पद्मविभूषण तीजन बाई से प्राप्त किया है। सुश्री बारले लंदन एवं न्यूयार्क जैसे शहरों में पंडवानी की प्रस्तुति दी है। श्री डोमर सिंह कंवर को नाचा कला के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए पद्मश्री सम्मान दिया जाएगा। श्री डोमर सिंह कंवर ने सामाजिक क्षेत्र में भी उल्लेखनीय काम किया है। उन्होंने कई बाल विवाह की कुप्रथा को रोकवाने में मदद की है। कला के क्षेत्र में जाने माने नाम डोमर सिंह ने देश के अलग-अलग हिस्सों में 5000 से ज्यादा प्रस्तुति दी है। वहीं श्री अजय कुमार मंडावी को कलाकृतियों का बेजोड़ नमूना तैयार करने के लिए पद्मश्री सम्मान से नवाजा जाएगा। लकड़ी पर कला का शानदार नमूना उकेरने वाले श्री मंडावी कांकेर के रहने वाले हैं।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31