धरमजयगढ़। प्रदेश की राजनीति में धरमजयगढ़ मण्डल के दो कार्यकर्ताओं को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिसमें टीकाराम पटेल को प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष किसान मोर्चा एवं किशोर राठिया को युवा मोर्चा में कार्यकारिणी सदस्य का दायित्व मिला है। टीकाराम पटेल विधानसभा क्षेत्र धरमजयगढ़ के वरिष्ठ कार्यकर्ता हैं। जो विगत तीन दशकों से पार्टी को मजबूत करने कार्य कर रहे हैं। किशोरावस्था में ही भाजपा के प्रति उनका लगाव था और पाखा लिखा के रूप में कार्य प्रारम्भ किया था। इसके बाद इनन्होंने ने धरमजयगढ़ क्षेत्र में युवा मोर्चा से अपनी राजनीतिक शुरुआत की है। जिसके बाद पार्टी में उनके कार्यों को देखते हुए युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष, मण्डल भाजपा महामंत्री, जिलाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा, धरमजयगढ़ भाजपा मंडल अध्यक्ष, सदस्य प्रदेश किसान मोर्चा के साथ साथ अनेकों दायित्व सौंपा गया था। पार्टी में मिले दायित्वों का पटेल ने भलीभांति निर्वहन किया है। जिसके परिणामस्वरूप पार्टी ने उन्हें आज किसान मोर्चा में प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। बता दें कि टीकाराम नगर पंचायत धरमजयगढ़ के वार्ड क्रमांक 2 से पार्षद हैं। वहीं किशोर राठिया को प्रदेश भारतीय जनता युवा मोर्चा में कार्यकारिणी सदस्य की जिम्मेदारी मिली है। राठिया मण्डल भाजपा धरमजयगढ़ में कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। वहीं सदस्य जनपद पंचायत धरमजयगढ़ भी हैं। राठिया की परिवारिक पृष्ठभूमि भी भाजपा से है। जिनके पिता स्वर्गीय चेतन राठिया भी पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता थे। मंडल में दोनों कार्यकर्ताओं को बड़ी जिम्मेदारी मिलने से कार्यक्रताओं में खुशी छा गई है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31