रायपुर। अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष उमाकांत वर्मा एवं प्रदेश महासचिव चंद्रभूषण वर्मा ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर समस्त राज्यवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। अपने शुभकामना संदेश में इन द्वय पदाधिकारियों ने कहा कि हम सभी को अपने देश के संविधान का सम्मान एवं रक्षा करनी चाहिये, हमारे का संविधान 26 जनवरी 1950 को बना था, इस दिन को हर साल हम भारतवासी गणतंत्र दिवस के रूप में मनाते है। राष्ट्रीय पर्व को हर्षोल्लास के मनाया जाता है और यह पर्व हमें एकता के सूत्र में बांधता है। भारतीय लोकतंत्र के इस महापर्व पर आजादी के लिए त्याग और बलिदान देने वाले अमर सेनानियों को नमन किया जाता है। देश ने आजादी के 75 साल पूरे कर लिए हैं। यह हमारी महती जिम्मेदारी है कि त्याग और बलिदान से हमें जो लोकतंत्र का उपहार मिला है, वह लगातार मजबूत हो।
अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष उमाकांत वर्मा एवं प्रदेश महासचिव चंद्रभूषण वर्मा ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की दी शुभकामनाएं
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.














