सूरजपुर

गाँव के आस पास के साप्ताहिक बाजार से कमला को मिल रहा महीने में 20,000 हजार की आमदनी

सूरजपुर. जिले में संचालित राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान योजना लोगों के जीवन में बदलाव कर ला रही खुशहाली। बिहान योजना बन रहा लोगों का सहारा, महिलाओं को स्वालंबी बनाने कर रहा निरंतर कार्य, विभिन्न व्यवसाय से जोड़कर करा रहा आय में निरंतर बढ़ोतरी। खरीदी नया ओमनी गाड़ी। श्रीमती कमला केसरवानी बताती है कि बिहान योजना समूह से जुड़ने से पहले खुद के पास खेती के अलावा कुछ भी नही था। वह काफी गरीब परिवार से थी। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान योजना के तहत 2019 में एक समूह बनाया। लगातार बैठक, बचत एवं आपसी लेन देन के माध्यम से कमला ग्रामीण बैंक से ऋण लिया। छोटा कपड़ा दुकान खोला जिससे एक आय का साधन बन गया। उसके बाद बैंक लिंकेज के माध्यम से 20,000 रुपए ऋण लेकर दुकान में समान को बढ़ाया फिर उन्होंने तीसरी बार सीआईएफ से 60,000 रुपए की ऋण लेकर एक नया गाड़ी 3 लाख रुपए का ओमनी खरीदा जिससे आज इनका कपड़े का व्यवसाय दिन प्रतिदिन बढ़ रहा है और ओमिनी वाहन के माध्यम से अपने गाँव के आस पास के सभी गाँव कस्बों में साप्ताहिक बाजार कर  के कमला का एक महीने में 20,000 हजार का आमदनी हो रहा है। उन्होंने बताया कि एक वर्ष में 240,000 रुपए का आय निरंतर बढ़ रहा है। जिससे उसका जीवन खुशहाल व्यतीत हो रहा है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031