रायपुर। रायपुर ब्राइट फाऊंडेशन संस्था विधवा, तलाकशुदा, महिलाओं विधुर पुरुषों, आर्थिक रूप से कमजोर, दिव्यांग युवक/युवती, अविवाहित अधिक उम्रदराज महिलाओं/पुरूषों, निर्धन कन्याओं, के पुनर्विवाह / विवाह हेतु वर्ष भर पंजीयन करती है तथा वर-वधु रिश्ते जोडऩे में सहयोग करती है। वर्ष में एक बार परिचय सम्मेलन का आयोजन भी किया जाता है। अब तक 300 से अधिक लोगों का विवाह सम्पन्न हो चुके है इसके लिए संस्था को दो विश्व रिकार्ड सम्मान प्राप्त हुए हैं। इस वर्ष परिचय सम्मेलन दिनांक 5 मार्च 2023 को सत्संग भवन, महामाया मंदिर, पुरानी बस्ती रायपुर में आयोजित किया गया है। अविवाहित महिला / पुरुष भी इसमें शामिल होते हैं। संस्था का कार्यालय केवल हर शनिवार को दोपहर 12 से 5 बजे तक खुलता है। किंतु परिचय सम्मेलन को दृष्टिगत रखते हुए पंजीयन हेतु कार्यालय का समय 6 फरवरी 2023 से प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक खुला रहेगा। आवश्यक दस्तावेज-आधार कार्ड की फोटो कॉपी, चेहरे का पासपोर्ट साईज फोटो, सिर से पैर तक खड़ा पोस्ट कार्ड साईज फोटो, विधवा / विधुर होने पर पति / पत्नी का मृत्यु प्रमाण – पत्र, तलाकशुदा होने पर तलाक के सम्पूर्ण वैध दस्तावेजो की छायाप्रति, दिव्यांगता प्रमाणपत्र यदि दिव्यांग हो तो, आधार कार्ड, सभी दस्तावेज की फोटोकॉपी। पंजीयन शुल्क रुपए 500/-(परिवर्तनशील) वैद्यता आवेदन की तिथि से एक वर्ष तक। अन्य जानकारी हेतु कार्यालय में सम्पर्क करें। कार्यालय मोबाइल नम्बर 7587702244, कार्यालय का पता रायपुर ब्राइट फाउंडेशन, बाल समाज कार्यालय सप्रे स्कूल मेन गेट के सामने बिजली ऑफिस चौक, बूढ़ापारा रायपुर छ ग 492001। उक्त जानकारी संस्था के अध्यक्ष प्रदीप गोविंद शितूत ने दी।
रायपुर ब्राइट फाऊंडेशन द्वारा राष्ट्रीय स्तर का परिचय सम्मेलन 5 मार्च को
Previous Articleग्रामीण उद्योग नीति बनाने की प्रक्रिया जल्द प्रारंभ की जाए
Related Posts
Add A Comment



















