रायपुर। राजधानी रायपुर के टिकरापारा इलाके से एक बड़़ी खबर सामने आई है जहां एक घर के बंद कमरे में नवविवाहित दुल्हा दुल्हन की खून से सनी लाशें मिली हैं। हालांकि पुलिस आपस में एक दूसरे की हत्या के बाद खुदकुशी मान रही है। लेकिन इस मामले में सेक्स पॉवर पावर दवा की बात सामने आई है। कहा जा रहा है कि दूल्हा सेक्स पॉवर बढ़ाने की दवा लेता था, मर्डर से पहले दूल्हे का बीपी बढ़ा था। तबीयत खराब होने पर डॉक्टर से जांच करवाई थी। जिसके बाद डॉक्टर दिनेश साहू ने घर जाकर जांच की थी। रीडिंग में सिस्टोलिक बीपी 190 मिमी मिला था। दूल्हा असलम पेशे से मिस्त्री का काम करता था। वहीं दूल्हन कहकशां 8वीं तक की पढ़ाई की थी। दोनों की पहचान करीब चार साल पुरानी थी और पारिवारिक रजामंदी से ही दोनों का निकाह हुआ था। बता दें कि लड़के के सर के पीछे चोट आई थी और जांघ, हाथ में भी गंभीर चोट आई थी। बताया जा रहा है कि टिकरापारा इलाके के ब्रिज नगर में रहने वाले असलम का निकाह राजातालाब निवासी कहकशां बानो के साथ पुरे रीतिरिवाज के साथ निकाह हुआ था और मंगलवार को बैजनाथपारा स्थित मुस्लिम हॉल में रिसेप्शन का आयोजन था जिसमें दोनों दुल्हा दुल्हन को भी शामिल होना था लेकिन उससे पहले दोनो नवविवाहित दुल्हा-दुल्हन की लाश मिलने से पुरे मोहल्ले में सनसनी फैल गई है। परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक मृतक असलम और कहकशां दोनों एक दुसरे को पसंद करते थे जिसके बाद दोनों परिवारो की सहमति से 19 फरवरी को विवाह हुआ था। आज दोनों परिवारों को भी इस विवाह समारोह के रिसेप्शन में शामिल होना था कि इस बीच दोनों की मौत की खबर आने से दोनों घरों की खुशियां गम में तब्दील हो गईं। राजातालाब निवासी लड़की पक्ष को दोनों की रंक्तरंजित लाश मिलने की खबर के बाद आक्रोशित लड़की पक्ष के लोगो ने मौके पर पहुंचकर मृतक असलम के घर में तोडफ़ोड़ करने की कोशिश की लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस ने उनको खदेड़ दिया। जिसके बाद आक्रोशित लड़की पक्ष के लोगों ने बैजनाथपारा इलाके में स्थित रिसेप्शन हॉल में लगे टैंट में आग लगा दी और कुर्सियां तोड़ दी। खबर मिलने के बाद रिसेप्शन स्थल पर पहुंचे पुलिस ने वहां से भी आक्रोशित लोगो को समझाने की कोशिश की लेकिन नहीं मानने पर पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर उनको मौके से खदेड़ा..हालांकि मौके पर पुलिस को कमरा अंदर से बंद मिला। जहां कमरे के बिस्तर पर दुल्हन के पास पड़ा एक बदनदार चाकू भी जब्त किया है लेकिन अभी तक ये स्पष्ट नहीं हो पाया है कि चाकू से पहले दुल्हे ने दुल्हन की हत्या की या दुल्हन ने अपने दुल्हे की हत्याकर गला रेतकर खुदकुशी कर ली। बताया ये भी जा रहा है कि मौहल्ले में रहने वाले लोगों को घर से युवती के चिल्लाने की जोरदार आवाज आने के बाद सभी लोग असलम के घर पहुंचे जहां दुल्हन को तैयार करने आई ब्युटीशियन पहले से हॉल में बैठी थी उसके समेत मोहल्लेवासियो ने खिड़की तोड़कर अंदर झांककर देखा तो इस घटना की जानकारी हुई और पुलिस को इत्तला दी। मौके पर पहुंची पुलिस भी ये मामला पेचींदा मान रही है क्योकि अभी तक ये स्पष्ट नहीं हुआ है कि दोनो में से किसने किसको मारा है और मौत का कारण क्या है? इन सवालो का जवाब तलाशने के लिए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. इस पुरी वारदात के बाद दुल्हन के परिजन दु्ल्हा पक्ष पर समय पर खबर नही देने से कई तरह के आरोप भी लगा रहे है. फिलहाल पुलिस ने दोनों शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी भेज दिया है और घर को सील कर दिया है और आज एक विशेष फॉरेसिंक टीम मौके पर जाकर परिक्षण करेगी।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031