सूरजपुर. कलेक्टर सुश्री इफ्फत आरा के निर्देशानुसार स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत रकसगंडा स्वच्छ सुन्दर सूरजपुर के सपने को साकार करने के उद्देश्य से  रकसगंडा   जलप्रपात पहुंच मार्ग तथा जलप्रपात के आस पास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने हेतु स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। जिसमें मां शारदा स्वयं सहायता समूह ग्राम पंचायत नवगई, रणवीर साय मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत ओडगी, महेन्द्र कुशवाहा मनरेगा पीओ, मंदेश गुर्जर, कपिल मुनि गुर्जर, भैयालाल गुप्ता, धर्मदास वैश्य, रमेश गुप्ता, शैलेन्द्र जायसवाल, ग्राम पंचायत सरपंच, सचिव तथा ग्रामिणों ने उपस्थित होकर  रकसगंडा  जलप्रपात के स्वच्छता हेतु उत्साह पूर्वक श्रमदान किया गया है। रकसगंडा जलप्रपात स्थल पर निर्मित सामुदायिक शौचालय तथा शेड की रंगाई पुताई तथा पेंटिंग कर आकर्षक बनाने के लिए निर्देश दिये गये है छ.ग पर्यटन मंडल द्वारा स्वीकृत चबुतरा निर्माण शेड हाई मास्क लाईट, सी.सी. रोड पहुंच मार्ग प्रवेश द्वार निर्माण का कार्य किया जा रहा है ग्राम पंचायत नवगई के सरपंच एवं सचिव के द्वारा स्वच्छाग्रहियों को साफ सफाई हेतु आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा पर्यटकों के वाहन हेतु पार्किंग की व्यवस्था हेतु निर्देशित किया गया है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031