बालोद. छत्तीसगढ़ की पंचम विधानसभा का सोहलवाॅ सत्र 01 मार्च से 24 मार्च 2023 तक आहुत किया जाएगा। अपर कलेक्टर श्रीमती इंदिरा तोमर ने बताया कि विधानसभा के सोलहवां सत्र के दौरान चाही गई वांछित जानकारी शासन को यथाशीघ्र समयावधि में भेजने हेतु अधिकारी, कर्मचारियों को मुख्यालय में उपस्थित रहना आवश्यक है। अपर कलेक्टर ने सर्व कार्यालय प्रमुख व विभाग प्रमुखों को निर्देशित किया है कि वे विधानसभा के सोलहवां सत्र 2023 के दौरान कलेक्टर के बिना पूर्व अनुमति के अवकाश पर प्रस्थान नहीं करेंगे और न ही मुख्यालय से बाहर रहेंगे। अपने कार्यालय में एक नोडल अधिकारी नियुक्त करते हुए उनके नाम, पदनाम, दूरभाष एवं मोबाईल नम्बर की जानकारी कार्यालय कलेक्टर को तत्काल उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031