होली के लिए रेलवे ने यात्रियों को राहत देते हुए कई स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की है. वहीं होली से पहले कुछ नए ट्रेनों के चलाने का ऐलान भी किया गया है. रेलवे की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, होली के मद्देनजर यात्रियों की बढ़ती हुई संख्या को देखते हुए इन ट्रेनों को चलाने का फैसला किया गया है. अलग-अलग रूटों पर चलने वाली ये ट्रेनें 2 से लेकर 4 मार्च के बीच शुरू हो रही हैं. रेलवे ने जानकारी दी है कि ये ट्रेनें राजस्थान के यात्रियों के लिए चलाई जाएंगी. ये ट्रेनें असारवा, उदयपुर, जयपुर, चित्तौडग़ढ़, कोटा और इंदौर के रूट के लिए चलेंगी. राजस्थान से सांसद सीपी जोशी ने बताया कि उदयपुर अहमदाबाद के आमान परिवर्तन के बाद उदयपुर असारवा रेलमार्ग पर ट्रेनों को चलाए जाने की आवश्यकता को लेकर मांग की गई थी. रेल मंत्रालय की ओर से की गई मांग के बाद रेलवे की ओर से मेवाड़-वागड़ वासियों को गुजरात से जोडऩे के लिए तथा उनको प्रदेश की राजधानी जयपुर से कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए अहमदाबाद से जयपुर की ट्रेन को मंजूरी दी गई है. पहली ट्रेन असारवा से वाया उदयपुर होकर जयपुर तक चलेगी, जिसका मेवाड़ वासियों को अहमदाबाद व जयपुर आने जाने के लिए बेहतर आवागमन का साधन मिल जाएगा. रेलवे के अनुसार इस ट्रेन की शुरूआत 2 मार्च से की जाएगी. इसके साथ ही मेवाड़ वागड़ को हाडोती से जोडऩे के लिए असारवा उदयपुर चित्तौडग़ढ़ कोटा ट्रेन को मंजूरी दी गई है. इस ट्रेन के चलने से उदयपुर तथा चित्तौडग़ढ़ वासियों को अहमदाबाद और कोटा जाने का बेहतर साधन मिल जाएगा. ये ट्रेन सप्ताह में 2 दिन चलेगी. इस ट्रेन को 3 मार्च से चलाया जाएगा. वहीं वर्तमान में इंदौर से चलकर उदयपुर पहुंच रही इंदौर उदयपुर सिटी वीरभूमि चित्तौडग़ढ़ एक्सप्रेस के रूट अब बढ़ा दिया गा है. अब ये ट्रेन असारवा तक बढ़ा दिया गया है. इस ट्रेन के असारवा तक जाने से चित्तौडग़ढ़ वासियों को अमदाबाद जाने के लिए एक और विकल्प मिल गया है. इस ट्रेन को 4 मार्च से शुरू किया जाएगा.

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031