रायपुर। मंगलवार को फाफाडीह एक्सप्रेस रोड के पास उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक पांच साल के मासूम की लाश पास के ही कुंए से बरामद की गई। इसकी खबर जैसे ही घरवालों को लगी परिवारजनों में चीख-पुकार मच गई। गंज पुलिस को भी इसकी फौरन सूचना दी गई। मामले की जाँच शुरू कर दी गई हैं। बताया जा रहा हैं की मृत मासूम कल रात अपने घर के पास खेलते हुए अचानक गायब हो गया था। काफी तलाश के बाद भी जब वह नहीं मिला तो इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस और मासूम के परिजन देर रात तक उसकी खोजबीन में जुटे हुए थे। वहीं आज सुबह उसकी लाश कुंए से बरामद की गई।
Previous Articleहोली को बुजुर्ग पेंशनरों हेतु रंगीन बनाने की मांग
Next Article होली से पहले रेलवे ने दी यात्रियों को बड़ी सौगात
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.













