रायपुर। महिला दिवस की पूर्व संध्या पर 7 मार्च को कार्यालय कार्यपालन अभियंता, नगर संभाग पूर्व छ.स्टे.पॉ.डि.कं.लि.रायपुर के अंतर्गत अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को सम्मानित कर शुभकामनाएं दी गई है। उक्त अवसर पर महिला अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा नारी सम्मान एवं सशक्तिकरण पर आधारित स्वरचित रचना की प्रस्तुति दी गई है। तदुपरांत उपस्थित अभियंतागणों द्वारा समस्त महिलाओं को पौधे देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर संभाग पूर्व के कार्यपालन अभियंता इंजीनियर एन.बिम्बिसार एवं एस.कुमार, कार्यपालन अभियंता सतर्कता, सहायक अभियंतागण श्रीमती यशोदा रौतिया, वायके नामदेव, प्रशांत कुमार बांते, अमित चक्रवर्ती, एच.एस. प्रसाद, कनिष्ठ अभियंता अश्विनी कुर्रे, कुमारी नीलम पोया, कीर्ति सिंह तोमर तथा नगर संभाग पूर्व के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।
Previous Articleमंजुला त्रिपाठी को पीएचडी की उपाधि
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.



















