रायपुर. छतीसगढिया सर्व समाज महासंघ के संरक्षक एवं सर्व आदिवासी समाज के प्रदेश अध्यक्ष, कांकेर लोकसभा से पूर्व सांसद सोहन पोटाई जी के निधन का समाचार दुखद है। छतीसगढिया सर्व समाज महासंघ प्रदेश अध्यक्ष रमेश यदु ने कहा है कि उनका जाना एक अपूरणीय राजनीतिक और सामाजिक क्षति है।उनके सामाजिक योगदान को सदैव याद रखा जाएगा। ईश्वर उनके परिवारजनों एवं चाहने वालों को संबल दे। स्व.सोहन पोटाई को श्रंद्धाजलि अर्पित करने वालों में प्रदेश महासचिव उमाकांत वर्मा, कार्य.प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र नायक,युवा प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी बबलू त्रिवेंद्र, कार्य. अध्यक्ष राजा निर्मलकर, महिला प्रकोष्ठ कार्य.अध्यक्ष रानी पटेल,जिला पंचायत सभापति धनमती यादव, मधुबाला रात्रे, उपाध्यक्ष प्रमिला रात्रे, प्रदेश प्रवक्ता चन्द्रभूषण वर्मा, यशवंत यादव, दिनेश निर्मलकर, कृष्णा रायकर, विश्राम निर्मलकर सहित सर्व समाज पदाधिकारी शामिल हैं।
पूर्व सांसद सोहन पोटाई का निधन छतीसगढिया सर्व समाज के लिए बड़ी अपूरणीय क्षति : रमेश यदु
Related Posts
Add A Comment



















