मुबंइ। 2014 में सीरियल दीया और बाती हम से अपने एक्टिंग करियर कि शुरुआत करने वाली प्राची तेहलान अब शादी के बंधन में बंध गई हैं। प्राची दीया और बाती हम सीरियल में आरजू राठी का किरदार निभा चुकी हैं। प्राची ने शुक्रवार को दिल्ली के बिजनेसमैन रोहित सरोहा के साथ शादी कर ली। उन्होंने इस बात की खबर अपने इंस्टा अकाउंट पर फोटो पोस्ट कर दी है। अपनी शादी की फोटो शेयर करते हुए प्राची ने कहा कि, सब कुछ अच्छे से हो गया। ये देखकर मुझे खुशी है, शादी के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का भी ख्याल रखा गया और सभी मास्क पहने हुए थे। बता दें कि कोरोना महामारी के कारण हुए लॉकडाउन के चलते शादी में करीबियों को ही बुलाया गया था। उनकी इस खुशी में कुल 50 लोग ही शामिल हुए थे। उनकी फोटो पर कमेंट करते हुए फैंस और सेलेब्स उन्हें शादी की बधाईयां दे रहे हैं। (एजेंसी)
- होम
- राज्यों से
- देश
- विदेश
- खेल
- व्यापार
- मनोरंजन
- क्रांइम
- ज्योतिष
- हेल्थ
- MP Govt
- संपर्क करें
- Join Us
- फोटो गैलरी
What's Hot
Related Posts
Add A Comment