अटल नगर, नया रायपुर। छत्तीसगढ़ मंत्रालयीन कर्मचारियों को लाने ले जाने वाली बसों में सोशल डिस्टेंसिंग नियमों का पालन नहीं हो रहा है। इस मंत्रालयीन कर्मचारियों एवं अधिकारियों के बीच कभी भी कोरोना बम फट सकता है। छत्तीसगढ़ संचालनालय विभागाध्यक्ष शासकीय कर्मचारी संघ द्वारा विभागअध्यक्ष कार्यालय और मंत्रालय पुराना रायपुर से लाने ले जाने वाली स्टॉप बसों में सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं हो रहा है बहुत ही कम बसें चलाई जा रही हैं जिस रूट में 4 गाडिय़ां चलती थी उसमें केवल एक ही गाड़ी चल रही है इस तरह से बसों में कर्मचारी भीड़ भाड़ और खड़े-खड़े आ रहे हैं जिससे कर्मचारियों में कोरोना संक्रमित का डर समाया हुआ है और काफी आक्रोशित है ज्ञात है कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा दिनांक 7 अगस्त से सभी कार्यालय प्रारंभ प्रारंभ हो गया हैं परंतु बसों की संख्या कम होने के कारण कर्मचारियों को आने-जाने में बहुत ही परेशानी का सामना करना पड़ रहा है छत्तीसगढ़ संचनालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष डॉ.जितेंद्र सिंह ठाकुर एवं संरक्षक सी.एल. शर्मा ने बताया कि सोशल डिस्टेंस के पालन नहीं होने से कर्मचारियों में काफी नाराजगी है दिनोंदिन वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के बढ़ती संख्या को देखते हुए और इस तरह से बसों में भीड़ भाड़ और सोशल डिस्टेंस पालन नहीं होने से कोरोना संक्रमित होने का भय बना हुआ है। संगठन द्वारा पर्याप्त बसें संचालन करने की मांग की गई ह। मांग करने वालों में संघ के डॉ जितेंद्र ठाकुर, सी.एल. शर्मा, नवीन अग्रवाल, राजेश वरकड़े, जयंत यादव, पुरुषोत्तम पमनानी, पी. आर. ठाकुर, रजनीश शर्मा, राकेश साहू, अखिलेश बारीक, मंजू कुजुर, अल्पना दाऊ, गौरी छूरा, करण अटरिया आदि पदाधिकारी ने की है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031