नवरात्र के बीते तीसरे दिन की देर शाम को आसमान में एक गजब का नजारा देखने को मिला। जिसे लोगों ने अपने कैमरे कैद किया। दरअसल ये अद्भुत नजारा कुछ और नहीं बल्कि शुक्रग्रह था। लोगों ने पहले तो सोचा कि ये कुछ सामान्य सा तारा है जो अपनी गति से चंद्रमा के पास आकर इस तरह से दिख रहा है।

दरअसल कल शुक्र ग्रह अपनी गति से चंद्रमा के बिल्कुल करीब आ गया था,जिससे धरती पर मौजूद लोगों को यह चंद्रमा के ठीक नीचे दिखाई दे रहा था। इसकी आकृति बिल्कुल ऐसी थी जिससे ये लग रहा था कि एक चंद्रमा के नीचे घंटा लगा हो, इस शानदार आकृति को लोगों ने अपने कैमरे में कैद कर लिया। विशेषज्ञों का कहना है कि सालों बाद आसमान में इस तरह की घटना देखने को मिली है। शुक्र ग्रह जब सूर्य के चक्कर लगाते-लगाते चंद्रमा के बिल्कुल करीब आ गया।

कुछ लोगों ने तो इसे मां चंद्रघंटा का चमत्कार तक मान लिया। बकायदा उन्होंने इसकी पूजा-अर्चना भी की। यह अद्भुत खोगोलीय नजारा उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश समेत पूरे उत्तर और पश्चिम भारत में दिखाई दिया। आसमान में यह दृश्य शाम 6 बजे से लेकर 11 बजे तक देखा गया।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031