श्री सत्तीचौरा माँ दुर्गा मंदिर में चैत्र नवरात्र पर्व एवं 13वे वार्षिकोत्सव के अवसर पर जिले में पहली बार सैकड़ों विवाहित जोड़ों द्वारा किया गया सुंदरकांड पाठ शहर में हुआ एक नया ऐतिहासिक आयोजन जिससे पूरा शहर हुआ धर्मलीन. समिति के सदस्य योगेन्द्र शर्मा बंटी ने बताया कि श्री सत्तीचौरा माँ दुर्गा मंदिर, गंजपारा, दुर्ग में चैत्र नवरात्र पर्व एवं 13वाँ वार्षिकोत्सव दिनाँक 22 मार्च से 30 मार्च तक बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है, जिसमे दिनाँक 25 मार्च को सायं 6 बजे से विवाहित जोड़ो से सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया, जिसमें 371 जोड़े एवं सैकड़ों धर्मप्रेमियों ने पाठ किया. जिले में पहली बार विवाहित जोड़ों द्वारा सुंदरकाण्ड पाठ किया गया, जिसमें जिले का एक नया ऐतिहासिक आयोजन करते हुए श्री सत्तीचौरा माँ दुर्गा मंदिर समिति द्वारा यह आयोजन किया गया. कार्यक्रम में सुंदर एवं मधुर भजनों की प्रस्तुति के साथ श्री श्याम मित्र मंडल एवं श्री पंचमुखी हनुमान सुंदरकांड सेवा समिति भाटापारा द्वारा पाठ किया गया, जिसमें आकर्षित बैठक व्यवस्था के साथ सैकड़ों की संख्या में विवाहित जोड़ो ने एक साथ एक साथ मे बैठकर सुंदरकांड पाठ किया जो कि जिले का आज तक मे सबसे बड़ा एवं ऐतहासिक आयोजन रहा जिसमे विवाहित जोड़ों से सुंदरकांड पाठ किया गया. समिति द्वारा विवाहित जोड़ों के बैठने की व्यवस्था को देख धर्मप्रेमी भाव से भर गए और सभी ने व्यवस्था की प्रशंसा की, समिति द्वारा सभी जोड़ों के लिए बैठने की उचित व्यवस्था के के साथ पूजा की चौकी, अलग अलग पूजा एवं आरती की थाल, सुंदरकांड पुस्तक, जिसे देख सभी धर्मप्रेमी भाव विभूर हो उठे. मधुर एवं सुंदर भजनों की प्रस्तुति के साथ जब पाठ करने आई भजन मंडली द्वारा सुंदरकांड पाठ किया गया तो बहुत से धर्मप्रेमी झूम उठे, कार्यक्रम में सबसे पहले विद्वान पंडितों द्वारा मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना कराई गई, तत्पश्चात श्री गणेश वंदना के साथ पाठ प्रारंभ किया गया, लगभग 500 मीटर दूर तक धर्मप्रेमी बैठकर नीचे बैठकर पाठ किये, एवं जो धर्मप्रेमी नीचे नही बैठ सकते थे उनके लिए कुर्सी की अलग से व्यवस्था की गयी थी. चैत्र नवरात्र पर्व एवं 13वे वार्षिकोत्सव के उपलक्ष्य पर मन्दिर परिसर में प्रतिदिन प्रातः 9 बजे माता जी का अलग अलग धर्मप्रेमियों द्वारा सहपरिवार उपस्थित होकर अपने हाथों से अभिषेक किया जा रहा है, एवं दोपहर 12 बजे प्रतिदिन कन्यापूजन एवं कन्या भोज कराया जाता है. कार्यक्रम में विशेष रूप से आर.एन. वर्मा, उपाध्यक्ष- राज्य पिछड़ा आयोग, राजेन्द्र साहू अध्यक्ष- नागरिक सहकारी बैक, प्रतिमा चंद्राकर, राजेश यादव सभापति, चतुर्भुज राठी, सुरेंद्र शर्मा, राधेश्याम भूतड़ा, रत्नाकर राव, प्रवीन भाई आढ़तिया, राकेश शर्मा, कमल रुंगटा, अशोक राठी, नवल अग्रवाल, महेश टावरी, अजय शर्मा, दीपक चावड़ा, गोपाल शर्मा, नरेंद्र शर्मा, पायल जैन नवकार परिसर, राजेश शर्मा, सुरेश गुप्ता, राहुल शर्मा, ऋषभ जैन, कुलेश्वर साहू, मुकेश आढ़तिया, पिंकी गुप्ता, मनोज गुप्ता, चेतन जैन, मनोज श्रीवास्तव, नरेंद्र गुप्ता, सतबीर शर्मा, ईशान शर्मा, अर्जित शुक्ला, विजय मनहरे, बसंत शर्मा, गुड्डू कश्यप, रमेश गुप्ता, आशीष मेश्राम, शिशु शुकला, प्रकाश कश्यप, मनीष सेन, लक्की अग्रवाल, एवं सैकड़ो विवाहित जोड़े एवं धर्मप्रेमी उपस्थित थे.

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031