महाराष्ट्र के ठाणे इलाके में बलात्कार से जुड़ा एक हैरान करने वाला मामला सामने आया हैं। यहाँ किसी लड़की के साथ नहीं बल्कि 17 साल के एक लड़के के साथ वहशियत की गई हैं। दरिंदे ने इस पूरे वारदात को योजनाबद्ध तरीके से अंजाम दिया गया हैं। इस बारे में महाराष्ट्र के कोलसेवाडी थाने के अधिकारी ने बताया कि बुधवार तड़के लड़का रिक्शे का इंतजार कर रहा था, तभी आरोपी ने उसे अपने स्कूटर पर ले जाने का प्रस्ताव दिया। लड़का उसकी बातों में आ गया और फिर दोनों आगे बढ़ गए। उन्होंने कहा व्यक्ति उसे बाद में एक लॉज में ले गया और उसके पेय पदार्थ में कुछ मिलाकर उसके साथ कुकर्म किया। भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने तथा अन्य अपराधों के लिए मामला दर्ज किया गया है।
Previous Articleरामनवमी पर भड़की हिंसा, शोभायात्रा पर पथराव के बाद तनाव
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.


















