गुजरात के वडोदरा में रामनवमी पर सांप्रदायिक हिंसा भड़क उठी। शहर में शोभायात्रा पर पथराव कर दिया गया, जिसके बाद से तनाव की स्थिति है। पुलिस ने त्वरित ऐक्शन लेते हुए स्थिति को काबू कर लिया है और बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। आरोपियों को पकडऩे की कवायद भी शुरू कर दी गई है। गुरुवार को वडोदरा में रामनवमी की यात्रा निकाली जा रही थी। फतेपुरा गराना पुलिस चौकी के पास अचानक शोभायात्रा पर पथराव शुरू कर दिया गया। इसके बाद दोनों पक्षों में पथराव शुरू हो गया। पत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, एक मस्जिद के नजदीक दोनों पक्षों में झड़प हुई। तुरंत ही मौके पर पुलिस फोर्स ने मोर्चा संभाला। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपियों को पकडऩे की शुरुआत कर दी है। बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को मौके पर उतारा गया है। डीसीपी यशपाल जागानिया ने कहा कि रामनवमी शोभायात्रा के दौरान एक मस्जिद के सामने स्थिति थोड़ी तनावपूर्ण हो गई थी। मौके पर शांति बहाल कर दी गई है। लोगों को घर भेज दिया गया है। कोई भी घायल नहीं हुआ है। शोभायात्रा भी आगे बढ़ा दी गई। किसी तरह की तोडफ़ोड़ नहीं हुई है।
Next Article 17 साल के लड़के से रेप, एक हिरासत में
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.


















