What's Hot

स्वप्नशास्त्र में हर सपने का अर्थ बताया गया है. जो सपने आपको आते हैं वो कहीं ना कहीं आपके आने वाले कल के बारे में बता रहे होते हैं. जरुरत है तो सिर्फ इन संकेतों को समझने की. कुछ सपने आने वाले बुरे वक्त की प्रति आपका आगाह करने के लिए आते हैं. ताकि आप अलर्ट करें. लेकिन जानकारी के अभाव में आप ऐसा नहीं कर पाते है और मुश्किलों का सामना करते हैं. ऐसे ही कुछ सपनों के बारे में हम आपको बताते हैं, जिसका अर्थ आने वाले सकंट से जुड़ा है. अगर ऐसे सपने दिखे तो तुरंत सावधान हो जाएं.
हंसना- अगर आप सपने में खुद को ही ठहाके मारते देख रहे हैं तो इसका मतलब है कि कोई बड़ा दुख आने वाला है. आपका मन आपको हंसा कर सुख दुख का अनुभव कराने वाला है.
गुलाब – सपने में अगर आपको कोई गुलाब का फूल दे रहा है. तो इसे भविष्य में होने वाली किसी गंभीर बीमारी से जोड़ा गया है. इसका अर्थ है कि आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना है और कोई गंभीर बीमारी आपको परेशान कर सकती है.
जूता – अगर सपने में आपका जूता कोई चोरी करते दिख रहा है तो बेहद सावधान रहें. ये सपना आपकी किसी पुरानी बीमारी के फिर से शुरू होने की तरफ इशारा है.
कुत्ते का काटना- इस सपने को बेहद अशुभ माना जाता है. इसका अर्थ है कि आपको शत्रु हानि देने वाले हैं.
झाड़ू – वैसे तो झाड़ू को लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है, लेकिन सपने में झाड़ू का दिखने का मतलब है कि कोई बुरी खबर आपको मिलने वाली है और आपको खुद को तैयार कर लेना चाहिए.
अनाज- सपने में अगर अनाज दिखता है तो ये शुभ है लेकिन अगर इसी अनाज में मिट्टी मिली होतो ये जीवन पर आने वाले संकट की तरफ इशारा है.
पेड़ पर सोना- अगर आप खुद को किसी कांटेदार पेड़ पर सोते देख रहे हैं तो उसका मतलब है कि आपके परिवार पर सकंट है. कई पारिवारिक समस्याओं का सामना आपको करना होगा.
(डिस्क्लेमर- ये लेख सामान्य जानकारी पर आधारित है, जिसकी छत्तीसगढ़ राज्य पुष्टि नहीं करता है )

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930