समय हम सबके जीवन में महत्वपूर्ण होता है और समय से बड़ा बलवान कोई नहीं होता। समय देखने के लिए हम घर में दीवार घड़ी लगाते हैं। लोग अपने घर में कई तरह की सुंदर घडिय़ां लगाते हैं। हालांकि यह दीवार घड़ी मुसीबतों का भी कारण बन सकती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर दीवार घड़ी को सही दिशा में ना लगाए तो इससे बुरे परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। इसका कारण वास्तु दोष है। जानते हैं कि घर पर कौन सी दिशा में घड़ी लगाना शुभ होता है और कौन सी दिशा में अशुभ होता है। वास्तु के अनुसार, दीवार घड़ी को घर या ऑफिस की पूर्वी, पश्चिमी या उत्तरी दिशा की दीवार पर लगाना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि ये दिशाएं घर में पॉजिटिव एनर्जी लाती हैं। इन दिशाओं में घड़ी लगाने से हमारा वक्त अच्छा बना रहता है। ऐसे में घड़ी लगाते वक्त इन दिशाओं पर ध्यान दें।
इस दिशा में कभी न लगाएं घड़ी
सही दिशा में घड़ी लगाने से अच्छे फल देखने को मिलते है। वहीं अगर घर या ऑफिस में गलत दिशा में घड़ी लगी हो तो ये आपके लिए निगेटिव परिणाम ला सकती है। इसलिए सही दिशा का चुनाव करना बेहद जरूरी है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर या ऑफिस की दक्षिणी दिशा की दीवार पर घड़ी नहीं लगानी चाहिए, क्योंकि दक्षिण दिशा को यम की दिशा माना जाता है और हिन्दू शास्त्रों में यम को मृत्यु का देवता माना गया है।
इन जगहों पर भी नहीं लगानी चाहिए घड़ी
कहा जाता है कि दक्षिण दिशा में घड़ी लगाने से बिजनेस के मार्ग में बाधाएं आनी शुरू हो जाती हैं और तरक्की रूक जाती है. साथ ही घर के लोगों पर भी नकारात्मक असर पड़ता है। घर की दक्षिण दिशा के अलावा घर के मुख्य दरवाजें के ऊपर भी घड़ी न लगाएं। वास्तु के मुताबिक माना जाता है कि दरवाजे के ऊपर घड़ी नहीं लगानी चाहिए. इससे आने जाने वाले लोगों के जिंदगी में तनाव के साथ-साथ आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वहीं अगर घर पर बंद या टूटी-फूटी घड़ी है तो उसे तुरंत हटा दें, ऐसा करने से आपके घर पर निगेटिव एनर्जी आती है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031