What's Hot

वास्तु के अनुसार हमारी घर में रखे हुई चीज़ों की दिशा और महत्वपूर्ण कार्यों को करते हुए हमारे मुख की दिशा का हमारे भाग्य पर सीधा प्रभाव पड़ता है। हिन्दू धर्म में वास्तु शास्त्र का अत्यधिक महत्व है। किसी भी पूजा या हवन में दिशाओं का ख़ास ख्याल रखा जाता है। वास्तु शास्त्र में घर में तरक्की लाने के लिए भी कई दिशा सम्बन्धी उपायों को सुझाया गया है। साथ ही रात में सोते वक्त किन चीज़ों का ख़ास ख्याल रखना चाहिए उस बारे में भी विशेष तौर पर बताया गया है।

हम रात में सोने से पहले कुछ ऐसा कर देते हैं जिससे माता लक्ष्मी नाराज़ हो जाती हैं और घर की बरकत रुक जाती है। जानते हैं कौन से हैं वे वास्तु उपाय जिनका पालन हर रात सोने से पहले किया जाना चाहिए जिससे लक्ष्मी कभी नाराज़ ना हो –

ना खाएं बिस्तर पर खाना- कई घरों में लोग बिस्तर पर ही खाना खा लेते हैं। बिस्तर पर खाना खाते वक्त कई बार झूठा खाना नीचे गिर जाता है और बिस्तर भी झूठा हो जाता है। रात में व्यक्ति उसी झूठे बिस्तर पर सो जाता है। इस हरकत से मां लक्ष्मी रूठ सकती हैं क्योंकि जहां साफ़-सफाई व स्वच्छता नहीं होती वहां लक्ष्मी का वास नहीं होता है। खाना हमेशा नीचे फर्श पर बैठकर खाएं या फिर डाइनिंग टेबल पर, सोने के बिस्तर को हमेशा स्वच्छ ही रखें।

तकिये के नीचे ना रखें ये सामान – आज कल तकनीक के ज़माने में लोग तकिये के नीचे फ़ोन ज़रूर रखते हैं। साथ ही कुछ लोग पर्स, घड़ी या किताब तकिये के नीचे या सिरहाने के पास रखकर सोते हैं। वास्तु शास्त्र में इसको एक गलत आदत माना गया है। इससे ना केवल रात की गहरी नींद बाधित होती है, बल्कि नकारात्मक ऊर्जा के कारण घर की आर्थिक समृद्धि भी बाधित होने लगती है।

पानी की बोतल ना रखें सिरहाने पर – लोगों की यह आदत होती है कि वो अपने साथ एक पानी की बोतल रखकर सोते हैं ताकि रात में प्यास लगने पर उठकर ना जाना पड़े और तुरंत ही पानी पी सकें। परन्तु सिरहाने में पानी की बोतल रखना चन्द्र दोष को बढ़ाता है क्योंकि चन्द्रमा का गुरुत्वाकर्षण पानी को बल देता है। इससे नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और लक्ष्मी रूठ जाती हैं। यदि आप भी सोने से पहले सिरहाने पर बोतल रखते हैं तो ऐसा करना बंद कर दें। नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930