What's Hot

डाइजेशन बेहतर रखने के लिए हेल्दी ड्रिंक्स

1. राइस कांजी – चावल की कांजी एक प्रोबायोटिक ड्रिंक है जो आपके गट हेल्थ को मजबूत बनाने में मदद करती है और आपके पाचन को भी बेहतर रखती है। इसे बनाना भी बहुत आसान है। राइस कांजी बनाने के लिए सबसे पहले आपको 3 से 4 चम्मच पके हुए चावल लेना है और फिर इसे मिट्टी के बरतन में एक गिलास पानी के साथ मिक्स कर देना है। इस पानी को रातभर ढक्कर रखा रहने दें या फिर कम से कम 5 से 6 घंटों को लिए रख दें। इसके बाद पानी को किसी गिलास में निकाले और थोड़ा सा काला नमक और भूना हुआ जीरा पाउडर डालकर मिला दें। इस ड्रिंक को पीने से आपकी पाचन क्रिया सही रहेगी।

2. अदरक और पुदीना– ड्रिंक अगर आपको ब्लोटिंग की समस्या है तो ये ड्रिंक आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकती है। इस ड्रिंक को पीने पर पेट फूलने की परेशानी दूर हो सकती है आप पाचन भी बेहतर रहता है। इस ड्रिंक को बनाने के लिए एक गिलास पानी में पुदीने की पत्तियां और आधा इंच अदरक डालकर पकाना है। इसके बाद इसमें नींबू का रस और काला नमक डालकर मिला लें और फिर एक गिलास में छानकर पी लें।

3. अजवाइन, जीरा और सौंफ का ड्रिंक– पेट में अपच या एसिडिटी जैसी समस्या के लिए ये ड्रिंक रेसिपी काफी असरदार है। इसे पीने से आपकी गट हेल्थ भी स्ट्रॉन्ग रहती है। इस हेल्दी ड्रिंक को बनाने के लिए अजवाइन, जीरा और सौंफ को पाउडर के रूप में पीस लें। अब एक गिलास पानी में एक चम्मच पाउडर डालकर पका लें। लगभग 5 मिनट पकाने के बाद इसे गुनगुना ही पिएं। थोड़ी देर में ही आपको अपच या एसिडिटी की समस्या से राहत मिल जाएगी। न्यूट्रीशनिस्ट उर्वी गोहिल का कहना है कि ये ड्रिंक्स आपके पाचन संबंधी समस्याओं को हमेशा के लिए सही नहीं कर सकती हैं। इसके लिए जरूरी है कि आप अपने खानपान और लाइफस्टाइल में भी आवश्यक बदलाव करें।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930