छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के बेटे पलाश चंदेल को रेप केस में गिरफ्तार कर लिया गया है। आदिवासी शिक्षिका से दुष्कर्म के मामले पलाश चंदेल के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई गई थी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के बेटे पलाश चंदेल के खिलाफ आदिवासी शिक्षिका से शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने व गर्भपात करवाने का मामला दर्ज हुआ था। इस मामले में बीते दिनों से आरोपी पलाश फरार था। जिसके बाद आज उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पलाश चंदेल ने सत्र न्यायालय से अग्रिम जमानत निरस्त होने के बाद हाईकोर्ट में भी जमानत के लिए याचिका लगाई थी। हाको से अग्रिम जमानत मिलने के बाद पलाश चंदेल को थाने से बांड पत्र भरवाकर छोड़ा गया। 19 जनवरी को पलाश चंदेल पर आदिवासी शिक्षिका के साथ दुष्कर्म के मामले में एफआईआर दर्ज की गई थी।
आदिवासी शिक्षिका से दुष्कर्म मामले में नेता प्रतिपक्ष का बेटा गिरफ्तार
Previous Article3 एएसआई, 9 प्रधान आरक्षक और 52 आरक्षकों का ट्रांसफर
Related Posts
Add A Comment


















