रायपुर। रासायनिक उर्वरकों की गुणवत्ता, भण्डारण एवं वितरण की स्थिति पर सतत् निगरानी बनाए रखने हेतु कृषि विभाग द्वारा संचालित जांच पड़ताल के सघन अभियान के तहत के आज अधिकारियों की टीम ने रायपुर के उरला स्थित मेसर्स ओम केमिकल्स में उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 का उल्लंघन पाए जाने पर वहां 46 टन रासायनिक उर्वरक जिंक सल्फेट के जब्ती की कार्रवाई की। जांच पड़ताल की इस कार्रवाई के तहत निर्माता कंपनी मेसर्स ओम केमिकल्स उरला के रासायनिक उर्वरक जिंक सल्फेट के भण्डारण एवं विक्रय पर प्रतिबंध लगाए जाने के साथ ही कंपनी को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है। कृषि विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में उर्वरक निरीक्षक एवं अन्य अधिकारियों के संयुक्त टीम ने आज रायपुर जिले के चार रासायनिक उर्वरक निर्माता कंपनियों के परिसर में आकस्मिक रूप से दबिश देकर वहां निर्मित एवं भण्डारित रासायनिक उर्वरकों का मुआयना किया और गुणवत्ता परीक्षण के लिए रासायनिक उर्वरकों के नमूने लेकर गुण नियंत्रण प्रयोगशाला भेजे जाने की कार्रवाई की। रायपुर जिले में रासायनिक उर्वरकों की गुणवत्ता की जांच एवं भण्डारण की स्थिति की जांच-पड़़ताल के लिए संयुक्त संचालक कृषि गयाराम एवं उप संचालक कृषि रायपुर आरएल खरे के नेतृत्व में गठित अलग-अलग टीमों ने आज रायपुर जिले के चार रासायनिक खाद निर्माता कंपनियों के परिसर में औचक रूप से पहुंचकर वहां जांच-पड़ताल की। उपसंचालक कृषि श्री खरे के नेतृत्व में अधिकारियों की टीम ने रासायनिक उर्वरक जिंक सल्फेट निर्माता कंपनी ओम केमिकल्स उरला के निरीक्षण के दौरान उर्वरक नियंत्रक आदेश 1985 का उल्लंघन पाए जाने के कारण वहां निर्मित 46 टन जिंक सल्फेट उर्वरक को जब्त करने के साथ ही गुणवत्ता परीक्षण के लिए दो नमूने भी लिये। अधिकारियों की इस टीम ने इसके पश्चात् मेसर्स अल्फा क्रॉप साइंस उरला की जांच-पड़ताल कर वहां से मिश्रित उर्वरक के दो तथा कीटनाशी के 3 नमूने लेकर उसे गुण नियंत्रण प्रयोगशाला भेजने की कार्रवाई की। संयुक्त संचालक कृषि गयाराम के नेतृत्व में अधिकारियों की टीम ने आज भनपुरी स्थित मेसर्स माधव एग्रो इंडस्ट्रीज तथा सरोरा रायपुर स्थित मेसर्स संगम इस्पात लिमिटेड का औचक निरीक्षण कर उक्त दोनों कंपनियों द्वारा उत्पादित रासायनिक उर्वरकों के गुणवत्ता परीक्षण के लिए नमूना लिए जाने की कार्रवाई की। उप संचालक कृषि रायपुर ने बताया कि किसानों को गुणवत्तायुक्त रासायनिक उर्वरक उपलब्ध कराने हेतु विभागीय अधिकारियों द्वारा सघन जांच-पड़ताल तथा गुणवत्ता परीक्षण के लिए नमूने एकत्र किए जाने की कार्रवाई नियमित रूप से की जा रही है। उन्होंने बताया कि रायपुर जिले में अब तक विभिन्न प्रकार के रासायनिक उर्वरकों की 121 नमूने निर्माता कंपनियों एवं विक्रय केन्द्रों से एकत्र कर गुणवत्ता परीक्षण की कार्रवाई की गई।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031