रायपुर। राम वन गमन पथ रोपण कार्यक्रम के अंतर्गत बिलासपुर वनवृत्त के 111 किलोमीटर लंबाई में लगभग 31 हजार पौधों का रोपण कार्य पूर्ण कर लिया गया है। इसके तहत वन विभाग द्वारा चार वनमण्डलों रायगढ़, जांजगीर, कोरबा तथा धरमजयगढ़ के विभिन्न मार्गों में फलदार और लघु वनोपज प्रजाति के पौधों का रोपण किया गया है। इनमें रायगढ़ वनमण्डल के अंतर्गत राम वन गमन पथ के ऐडू से चोड़ा चौक, चोड़ा चौक से कुनकुनी, कुनकुनी से कुर्रूभाटा, कुर्रूभाटा से रामझरना, भूपदेवपुर, घड़ी चौक रायगढ़ तक वृक्षारोपण किया गया है। इसी तरह छातामुड़ा चौक रायगढ़ से चन्द्रपुर माण्ड नदी पुल, लातनाला से टिमरलगा, टिमरलगा से बंजारी तथा बंजारी से गोडम तक वृक्षारोपण का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। इसके अलावा रायगढ़ वनमण्डल अंतर्गत सुवाताल से हरदी, छोटे हरदी से रेड़ा, रेड़ा से सारंगढ़, रानीसागर से चंदई तथा छिन्द से परसदा मंडी तक वृक्षारोपण किया गया है। इसी तरह जांजगीर वनमण्डल के अंतर्गत चन्द्रपुर से मिरौनी, बनाहिल से पकरिया, तिलई से तरौद, शिवरीनारायण से खरौद, तरौद से बनाहिल तथा पकरिया से पामगढ़ तक वृक्षारोपण का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। वनमण्डल धरमजयगढ़ के अंतर्गत छाल तथा बाकारूमा में वृक्षारोपण का कार्य किया गया है। वनमण्डल कोरबा के अंतर्गत बुदेली भुलसीडीह बांस बाड़ी से झगरहा, नकटीखार, सीतामढ़ी तथा दूधीटांगर से पुटकापहाड़ तक वृक्षारोपण किया गया है। इसके अलावा अरेतरा से छातीबहार, लेमरू से अरेतरा, सोनारी से लेमरू और रक्साद्वारी से लेमरू तक वृक्षारोपण का कार्य पूर्ण कर लिया गया है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031