रायपुर। प्रदेश के विभिन्न शासकीय अस्पतालों में 70 नए विशेषज्ञ डॉक्टर सेवाएं देंगे। राज्य शासन के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने इस साल जून में विभिन्न चिकित्सा स्नातकोत्तर एमडी, एमएस एवं डिप्लोमा पाठ्यक्रमों की अंतिम परीक्षा में शामिल नए विशेषज्ञ डॉक्टरों की पदस्थापना सूची जारी की है। शासकीय मेडिकल कॉलेजों से संबद्ध अस्पतालों, डीकेएस सुपरस्पेशियालिटी अस्पताल, विभिन्न जिला चिकित्सालयों तथा मातृ एवं शिशु अस्पतालों में इन विशेषज्ञों की नियुक्ति की गई है। स्वास्थ्य विभाग ने छह स्नातक (एमबीबीएस) डॉक्टरों की भी पदस्थापना की है। इन्हें अलग-अलग जिला अस्पतालों में पदस्थ किया गया है। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने सरकारी अस्पतालों में सेवा के साथ अपने करियर की शुरूआत करने वाले सभी नए डॉक्टरों को बधाई और शुभकामना दी हैं। उन्होंने कहा कि विभाग के साथ इनके जुडऩे से कोविड-19 के नियंत्रण के लिए एक बड़ी टीम मिलेगी। ये युवा डॉक्टर शहरों के अस्पतालों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों और दूरस्थ अंचलों के सरकारी अस्पतालों में काम कर कोविड-19 के साथ ही नॉन-कोविड चिकित्सा सुविधाओं को लोगों तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। इनकी नियुक्ति से दूर-दराज के इलाकों में भी लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधाएं मिलेंगी। देखे सूची…

कृपया संलग्न PDF देखें Pdf 01

कृपया संलग्न PDF देखें Pdf 02

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031