नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर दिया जाने वाला जांच में उत्कृष्टता के लिए केंद्रीय गृह मंत्री का पदक 2020 से 121 पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया जाएगा। इन 121 पुलिसकर्मियों में 15 सीबीआई से, 10 मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र पुलिस से, आठ उत्तर प्रदेश पुलिस से, सात केरल और पश्चिम बंगाल पुलिस से, और शेष अन्य राज्य / केंद्र शासित प्रदेशों से हैं। गृह मंत्रालय की ओर से बताया गया है कि इनमें 21 महिला पुलिस अधिकारी भी शामिल हैं। यह पदक स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) पर प्रदान किया जाएगा। अपराध की जांच के उच्च पेशेवर मानकों को बढ़ावा देने और जांच अधिकारियों द्वारा जांच में इस तरह की उत्कृष्टता को पहचानने के उद्देश्य से यह पदक 2018 में स्थापित किया गया था।
जांच में उत्कृष्टता के लिए केंद्रीय गृह मंत्री का पदक

आपराधिक मामलों की जांच में बेहतर काम करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रोत्साहित करने के लिए यह पदक आयोजित की गई है। यह पदक उन पुलिस एवं अर्द्धसैनिक बलकर्मियों को दिया जाता है जो अपने काम में असाधारण साहस का परिचय देते हैं। बता दें कि 2018 में केंद्रीय गृह मंत्री रहे राजनाथ सिंह ने पांच पुलिस पदक शुरू किए थे। पुलिस सेवा में पेशेवर रुख तथा उत्कृष्टता को बढावा देने एवं ऐसे सुरक्षाबलों, जो तनावपूर्ण स्थितियों तथा दुर्गम क्षेत्रों में अच्छा कार्य करते हैं, उनको सम्मानित करने के लिए पांच पुलिस पदक शुरू किए गए थे। इनके नाम केंद्रीय गृह मंत्री विशेष संचालन पदक, पुलिस आंतरिक सुरक्षा सेवा पदक, असाधारण कुशलता पदक, उत्कृष्ट एवं अति उत्कृष्ट सेवा पदक और जांच में उत्कृष्टता के लिए केंद्रीय गृह मंत्री का पदक हैं। ये पदक हर साल दिए जाते हैं। (एजेंसी)

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031