मुंबई। बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त के फैंस के लिए बुरी खबर हैं। संजय दत्त को फेफड़े (लंग) में कैंसर की पुष्टि हुई है। उनका यह कैंसर स्टेज-3 में है। संजय दत्त ने कल सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डालकर अपने फैन्स को यह जानकारी दी। संजय दत्त ने पोस्ट में लिखा कि वह फिल्मों से कुछ समय के लिए ब्रेक ले रहे हैं। संजय दत्त ने अपने पोस्ट में लिखा, हेलो दोस्तो, मैं मेडिकल ट्रीटमेंट के चलते अपने काम से कुछ समय का ब्रेक ले रहा हूं। मेरा परिवार और मेरे दोस्त मेरे साथ हैं। मैं अपने शुभचिंतकों से कहना चाहता हूं कि वो परेशान ना हों और कुछ भी बेवजह अफवाहें ना फैलाएं। आपके प्यार और दुआओं से मैं जल्द लौटूंगा। उनकी कैंसर की बीमारी के बारे में सुनकर फैंस हैरान हैं और सोशल मीडिया पर उनके लिए दुआएं मांग रहे हैं। संजय दत्त के पोस्ट के बाद पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह ने उनको प्रेरित करने वाला मैसेज किया है। युवराज भी साल 2011 में इस कैंसर से पीडि़त थे और उन्होंने इस गंभीर बीमारी को हराकर क्रिकेट के मैदान में एक बार फिर जोरदार वापसी की थी। युवराज सिंह ने अपने ट्विटर पर संजय दत्त को टैग करते हुए लिखा, संजय दत्त आप एक फाइटर थे, हैं और हमेशा रहोगे। मैं जानता हूं कि इसके कारण कितना दर्द होता है, लेकिन मैं यह भी जानता हूं कि आप मजबूत हो और इस मुश्किल घड़ी को पार कर लेंगे। आप जल्दी ठीक हों इसके लिए मेरी प्रार्थनाएं और दुआएं। बता दें 8 अगस्त को संजय दत्त को सांस लेने में तकलीफ के चलते मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां उनका कोविड- 19 टेस्ट भी किया गया था, जो निगेटिव था। इसके बाद 10 अगस्त को उन्हें हॉस्पिटल से छुट्टी मिल गई थी। 11 अगस्त को पिल्म समीक्षक कोमल नहाटा ने संजय दत्त को लेकर ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने लंग कैंसर होने की पुष्टि की है। उधर, केआरके बॉक्स ऑफिस ने भी कैंसर होने की खबर देते हुए बताया है कि वह इलाज के लिए सिंगापुर जाएंगे। (एजेंसी)

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031