रायपुर। लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू ने गौरेला-पेन्ड्रा-मरवाही जिले के प्रवास के दौरान पेन्ड्रा कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में लोक निर्माण विभाग की समीक्षा की। उन्होंने जिले में स्वीकृत सड़कों, भवनों एवं पुलों का निर्माण समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने क्षेत्र की जनता की मांग पर कोटमी में रेस्ट हाउस के निर्माण की स्वीकृति दी। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्माण कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला अधिकारियों को मैदानी क्षेत्रों का नियमित रूप से दौरा कर निर्माण कार्यों का निरीक्षण करने के भी निर्देश दिए। लोक निर्माण मंत्री ने जिले की सड़कों के मरम्मत कार्यों को तेजी से पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं, ताकि लोगों को आवागमन में असुविधा न हो। बैठक में बताया गया कि जिले में लगभग 150 करोड़ रूपए की लागत के विभिन्न सड़कों का निर्माण प्रगति पर है। इनमें बसंतपुर-भाड़ी मार्ग का उन्नयन एवं चौड़ीकरण लम्बाई 5 किलोमीटर लागत 11 करोड़ 56 लाख रूपए, अमरपुर मुख्य मार्ग से जनपद पंचायत पेण्ड्रा पहुॅच मार्ग लम्बाई 1.50 किलोमीटर लागत 3 करोड़ 55 लाख रूपए, गौरेला-खोडरी मुख्य मार्ग पर भदौरा से धनगवां ग्राम पंचायत तक निर्माण कार्य लम्बाई 3 किलोमीटर लागत 2 करोड़ 81 लाख रूपए शामिल है। इसी तरह पेन्ड्रा बायपास मार्ग लम्बाई 12.50 किलोमीटर लागत 54 करोड़ 25 लाख रूपए, सिवनी से मरवाही मार्ग चौड़ीकरण लम्बाई 12.20 किलोमीटर लागत 36 करोड़ 3 लाख रूपए, गौरेला-करंगरा मार्ग का चौड़ीकरण लम्बाई 15.20 किलोमीटर लागत 34 करोड़ 36 लाख और केंवची-गौरेला मार्ग में पुलिया निर्माण लागत 3 करोड़ 48 लाख रूपए के निर्माण कार्य प्रगति पर है। बैठक में बताया गया कि केंवची-गौरेला मार्ग में पुलिया निर्माण कार्य प्रगति पर है। एक पुलिया का स्लैब पूर्ण हो चुका है और दूसरे पुलिया में फाउन्डेशन का कार्य प्रगति पर है। मुख्यमंत्री सुगम सड़क योजना के तहत 21 कार्यों के लिए एक करोड़ 37 लाख 62 हजार रूपए की स्वीकृति प्राप्त हुई है। बैठक में विधायक श्रीमती रेणु जोगी, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष श्री थानेश्वर साहू, कलेक्टर श्री डोमन सिंह सहित लोक निर्माण विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031