कहा जाता है कि बच्चे को लेकर मां हमेशा सतर्क रहती है, लेकिन कभी-कभी मां भी ऐसी गलती कर बैठती जिसका खामियाजा बच्चे को भुगतना पड़ता है। कुछ ऐसा ही मामला उत्तरी त्रिपुरा में देखने को मिला जहां एक मां ने अपने 10 माह के बच्चे को गलती से पानी समझ कर सैनेटाइजर पिला दिया जिससे बच्चे की तबीयत बिगड़ गई। पुलिस ने अगरतला के कुमारघाट उप-मंडल के अंतर्गत सोनामुरी गांव में 10 महीने के बच्चे को स्वास्थ्य केन्द्र में उसकी मां ने पानी के बजाय सेनिटाइजऱ पिलाने के बाद बच्चे की तबीयत खराब हो गई। डॉक्टरों ने कहा कि आशा स्वास्थ्य कर्मी द्वारा स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र से बच्चा लाने के तुरंत बाद उसे कुमारघाट अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने बताया कि बच्चे की हालत खतरे से बाहर है लेकिन उन्होंने बताया कि बच्चे को फिर से खाना-पीना शुरू करने में कुछ और समय लगेगा। पुलिस के अनुसार प्रीति दास (बच्चे की मां) ने आरोप लगाया कि वह अपने 10 महीने के बच्चे को पल्स पोलियो दवा पिलाने के लिए स्वास्थ्य केंद्र गई थी, उसे ऐसा लगा कि उसका बच्चा प्यासा है और उसने आशा वर्कर से पानी मांगा। आशा वर्कर पुष्पा दास ने बच्चे की मां को पानी के बजाय सेनिटाइजर दे दिया। बच्चे की मां ने उसे पिलाने के बाद थोड़ी ही देर बाद बच्चे की तबीयत खराब हो गई और वह उल्टियां करने लगा। आरोपी पुष्पा ने पुलिस से कहा कि उसने बच्चे की मां को सेनिटाइजर गलती से दे दी थी। बच्चे की मां ने बोतल में भरे तरल पदार्थ के रंग को देखे बिना बच्चे के मुंह में उसे डाल दिया था। आशा वर्कर ने कहा कि यदि मैंने लापरवाही से बच्चे की मां को पानी के बजाए सेनिटाइजर दिया तो वह मुझसे ज्यादा लापरवाह निकली। उसने बच्चे के मुंह में तरल पदार्थ डालने से पहले उसके रंग और गंध पर ध्यान नहीं दिया। (एजेंसी)

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031