भारी पुलिस बल की मौजूदगी में प्रयागराज में मीडियाकर्मियों के सामने अतीक अहमद और उसके भाई का कल 15 अप्रैल की रात को लाइव मर्डर कर दिया गया था। इस मामले में 3 युवकों को पकड़ने की बात कही जा रही है। हत्यारोपियों में से एक लवलेश के पिता का कहना है कि हमारे परिवार से इस अपराधी का कोई मतलब नहीं है। वह नशेड़ी है और गलत काम करता है इसलिए हम उससे कोई संबंध नहीं रखते हैं। सामने आयी जानकारी के मुताबिक अतीक अहमद और अशरफ को गोली मारने वाले तीनों युवाओं का आपराधिक इतिहास रहा है। कहा जा रहा है कि इन तीनों के खिलाफ कई आपराधिक मुकदमे चल रहे हैं और ये जेल भी जा चुके हैं।

अतीक और उसके भाई अशरफ पर मीडिया की मौजूदगी में ताबड़तोड़ गोलियां बरसाने वाले आरोपी लवलेश तिवारी के पिता ने मीडिया को दिये बयान में कहा, उन्हें या उनके परिवार को लवलेश से कोई मतलब नहीं है। वह नशेड़ी है और गलत काम करता है इसलिए हम उससे कोई संबंध नहीं रखते है। चार-पांच दिन में जब भी आता था, नहा धोकर निकल जाता था। सालों से मेरी उससे बोलचाल नहीं है। उसने एक बिटिया को चौराहे पर थप्पड़ मार दिया था, उसका मुकदमा चल रहा है। जेल भी गया था। एक.डेढ़ साल पहले जमानत पर आया है, कुछ काम नहीं करता है। नशेड़ी आदमी है।’

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31