इन दिनों हर दिन दोपहर बाद मौसम का मिजाज बदल जाता है, और तेज आंधी-तूफान का दौर शुरू हो जाता है। लेकिन कुछ घंटों का यह दौर किसी के सिर से माता-पिता का साया भी छीन लेता है जिससे बच्चे अनाथ हो जाते है। कुछ ऐसी खबर छत्तीसगढ़ राज्य के धमतरी जिले से सामने आई है जहां जिले में चली तेज आंधी तूफान ने दो मासूम बच्चों को अनाथ कर दिया। तेज आंधी के कारण से एक पेड़ गिर गया, जिसमें दबने से पति-पत्नी की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सिहावा थाना क्षेत्र के ग्राम सांकरा में लगने वाले साप्ताहिक बाजार में दंपत्ति देवलाल निषाद और ईश्वरी निषाद दुकान लगाकर चना मुर्रा बेचने का काम करते थे। बाजार के समय अचानक तेज आंधी तूफान चलने लगी, जिसके कारण से बाजार में लगे आम का पेड़ उखड़ कर गिर गया, जिसमें दंपत्ति दब गए। दोनों को बाहर निकालकर इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। रास्ते में पति की मौत हो गई, जबकि अस्पताल पहुंचने पर पत्नी ने दम तोड़ दिया। बहरहाल एसडीएम नगरी का कहना है कि इस मामले में पीड़ित परिवार को मुआवजा राशि प्रदान किया जाएगा।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031