मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल

खाने में परोसा गया, खट्टा कोचई और कद्दू, भाजी में लाल, चौलाई और पालक, परवल, मुनगा- बरी और पालक दाल

 साहू परिवार के 24 सदस्यों ने घर के मुख्य द्वार पर तिलक-आरती कर पुष्प-गुच्छ से मुख्यमंत्री का किया आत्मीय स्वागत

रायपुर.

 मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने बोरियाखुर्द के श्री मोहन साहू के घर लिया स्वादिष्ट छत्तीसगढ़ी भोजन का स्वाद
 मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने बोरियाखुर्द के श्री मोहन साहू के घर लिया स्वादिष्ट छत्तीसगढ़ी भोजन का स्वाद
 मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने बोरियाखुर्द के श्री मोहन साहू के घर लिया स्वादिष्ट छत्तीसगढ़ी भोजन का स्वाद

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल अपने प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात अभियान के तहत आज रायपुर ग्रामीण विधानसभा अंतर्गत कामरेड सुधीर मुखर्जी वार्ड क्रमांक 54 स्थित श्री मोहन साहू के घर पहुंचे। मुख्यमंत्री अपने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के बाद श्री साहू के आतिथ्य में भोजन के लिए पहुंचे। मुख्यमंत्री का साहू के परिवारजनों ने घर के मुख्य द्वार पर तिलक-आरती किया और पुष्प-गुच्छ तथा गमछा भेंटकर आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ रायपुर ग्रामीण विधायक श्री सत्यनारायण शर्मा, नगर निगम महापौर श्री एज़ाज़ ढेबर, जिला केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष श्री पंकज शर्मा एवं अन्य उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने साहू परिवार के सदस्यों द्वारा सादगी के साथ परोसे गए स्वादिष्ट छत्तीसगढ़ी भोजन का भरपूर स्वाद लिया। परिवार ने पूरी आत्मीयता के साथ मुख्यमंत्री को भोजन में चावल, दाल, रोटी के साथ खाने में खट्टा कोचई और कद्दू,भाजी में लाल,चौलाई और पालक,परवल,मुनगा- बरी और पालक दाल,सलाद और पापड़ परोसा। मुख्यमंत्री ने स्वादिष्ट छत्तीसगढ़ी भोजन के लिए श्री साहू एवं उनके परिजनों को उपहार भेंटकर धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री को अपने आतिथ्य में परिवार के बीच बैठकर भोजन करता पाकर परिवारजन खुशी से गदगद थे। मुख्यमंत्री को श्री साहू ने बताया कि वह मूलतः किसानी करते हैं, उनका 24 सदस्यों का संयुक्त परिवार है। योजना का लाभ मिला है और कर्ज माफी में उनका 01 लाख 50 हज़ार रुपए माफ हुआ है। श्री साहू ने मुख्यमंत्री को किसानों के मेहनत के अनुरूप उत्पादन का सही मूल्य देने के लिए धन्यवाद दिया। इसके साथ ही प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदी पर खुशी जाहिर की, उन्होंने कहा कि किसानों को आवास में बिजली बिल हाफ और खेती में 7500 यूनिट तक कोई बिल नहीं मिलने से किसान को बहुत राहत है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031