बोरियाखुर्द, रायपुर ग्रामीण विधानसभा

भेंट-मुलाकात : बोरियाखुर्द, रायपुर ग्रामीण विधानसभा

जन सुविधाओं एवं निर्माण से संबंधित विभिन्न कार्यों का किया लोकार्पण, भूमिपूजन एवं शिलान्यास
 
रायपुर.

भेंट-मुलाकात : बोरियाखुर्द, रायपुर ग्रामीण विधानसभा

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के बोरियाखुर्द में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रवासियों को 167 करोड़ रूपए के विकास कार्याे की सौगात दी। इनमें 36 करोड़ रुपये से अधिक के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और 126 करोड़ रुपये से अधिक के कार्यों का भूमिपूजन शामिल है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने नगर पालिक निगम रायपुर के 09 कार्यों के लिए 38 करोड़ 02 लाख 79 हजार रुपये, नगर पालिक निगम बीरगांव के 16  कार्यों के लिए 05 करोड़ 78 लाख 76 हजार रुपये तथा लोक निर्माण विभाग के 12 विभिन्न विकास कार्यों के लिए 38 करोड़ 56 हजार , नगर पंचायत माना के विकास कार्यों के लिए 44 करोड़ 37 लाख रुपये,स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग से संबंधित विकास कार्यों के लिए 19 लाख 36 हजार  रुपये के कार्यों का भूमिपूजन किया। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के लिए 04 करोड़ 03 लाख 22 हजार की लागत के 02 विकास कार्यों का भी शिलान्यास किया। विकास की इबारत लिखते हुए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने 36.57 करोड़ के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण भी किया। इनमें नगर पालिक निगम रायपुर के 13 कार्यों के लिए 32 करोड़ 76 लाख 33 हजार, नगर पालिक निगम बिरगांव के 02 कार्यों के लिए 74 लाख 87 हजार, छत्तीसगढ़ ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण के कार्य के लिए 50 लाख 36 हजार, छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन के 01 कार्य के लिए 02 करोड़ 56 लाख 41 हजार रुपये की  राशि  के विकास कार्यों का लोकार्पण किया। विकास की विभिन्न सौगात देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार गांव, गरीब, किसानों और आम जनता को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए संकल्पित है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031