उत्तर प्रदेश के बांदा में शरारती तत्वों के कई घरों के बाहर हिंदू भारत छोड़ो के नारे लिख दिए हैं। इसकी जानकारी मिलने पर हिंदू संगठनों में काफी रोष है। हिन्दुओं मकान खाली करो जैसे स्लोगन भी लिखे गए हैं। वहीं मामला संज्ञान में आने पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर आक्रोशित लोगों को शांत कराने का प्रयास किया है। पुलिस ने मामले की जानकारी मिलते ही अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। 

पुलिस इसकी जांच कर रही है कि यह हरकत किसने और कब की है। शहर कोतवाली के मर्दन नाका मुहल्ले से मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार की सुबह 2 मकानों के बाहर इस तरह के स्लोगन लिखे पाए गए थे। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और बजरंग दल को दी। इसके बाद काफी संख्या में बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और हंगामा करने लगे। सूचना मिलने पर शहर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची और लोगों को समझा बुझाकर शांत कराते हुए केस दर्ज किया है। 

बजरंग दल के जिला सह संयोजक शैलेन्द्र कुमार वर्मा ने कहा कि किसी ने जान बूझ कर सांप्रदायिक तनाव पैदा करने के लिए ऐसी हरकत की है। उन्होंने बताया कि मन्नू लाल अवस्थी चौराहे के पास मर्दन नाका में उपद्रवी तत्वों ने इस तरह की हरकत की है। इन असमाजिक तत्वों ने दो मकानों की दिवार पर लिखा है कि हिन्दू भारत छोड़ो और हिन्दू मकान खाली करो। इस बारे में मर्दननाका चौकी इंचार्ज अर्पित पांडेय ने बताया कि इस संबंध में अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930