रायगढ़ । बोईरदादर में उस समय हंगामा मच गया जब एक 17 साल की लड़की आम के पेड़ पर चढ़ गई और नीचे उतरने किसी भी तरह तैयार नहीं हुई। पुलिस वालों ने धमकी चमकी दे कर किसी तरह उसे नीचे उतारा, तब जा कर लोगो ने चैन की सांस ली।

यह घटना शुक्रवार शाम चार बजे के लगभग तब हुई जब ओम हाइट के पास स्थित श्रीराम कालोनी के आम के एक पेड़ पर लड़की आम तोड़ रही थी। वह उपर चढ़ कर पेड़ से तोड़कर आम नीचे जमीन पर फेकती गई, जिसे लोग उठाकर ले गए। जब वह पेड़ से उतरी तो उसे एक भी आम नही मिला। इससे नराज लड़की शोले फिल्म के धर्मेंद्र-वीरु की तरह फिर से पेड़ पर जा चढ़ी और आम चुराने वालों को गालियां बकने लगी। इस पर वहां मोजूद लोगो ने उसे समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन वह किसी की सुनने को तैयार ही नहीं थी। दो घंटे तक यह मान मुनव्वल चलता रहा तब थक हारकर लोगों ने चक्रधर नगर पुलिस को घटना की खबर दी पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर लडकी को खूब समझाया, किंतु वह तब भी पेड़ से उतरने को तैयार नहीं हुई। पुलिस ने उसे नीचे आने पर सबक सीखने को धमकी दी तो तैश से तमतमाई लडकी पेड़ से उतरी और पुलिस से उलझ पड़ी। जिसे किसी तरह पुलिस ने काबू में किया। तब कही जा कर तीन घंटे तक चले इस हाई वोल्टेज ड्रामे का अंत हो सका।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031